विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2019

TikTok और इंस्टा पर सेलिब्रिटी बन गई है 'गैम्बिनो', मिआउ कहने का अलग है अंदाज, देखें VIDEO

इस वीडियो को टिकटोक पर अब तक 14 लाख से ऊपर लोग देख चुके हैं. वहीं, इंस्टा पर इसे 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है. साथ ही वीडियो पर बहुत से कमेंट भी किए गए हैं.

TikTok और इंस्टा पर सेलिब्रिटी बन गई है 'गैम्बिनो', मिआउ कहने का अलग है अंदाज, देखें VIDEO
'Well, Hi' बोलते हुुए नजर आ रही है ये बिल्ली.
  • वीडियो को टिकटोक पर अब तक 14 लाख से ऊपर लोग देख चुके हैं.
  • वहीं, इंस्टा पर इसे 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है.
  • बिल्ली के मालिक ने साल 2014 में बिल्ली को गोद लिया था.
नई दिल्ली:

गैम्बिनो (Gambino) नाम की एक बिल्ली (Ginger Cat) इन दिनों सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी की तरह मशहूर हो रही हैं. बिल्ली के बारे में खास बात यह कि इसके 'मिआउ' कहने का अंदाज बहुत अनोखा है. इस बिल्ली पर बना एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है क्योंकि इस वीडियो में बिल्ली "well, Hi" बोलते हुए नजर आ रही है. बिल्ली के मालिक ने चार दिन पहले टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर बिल्ली का वीडियो शेयर किया था. जिसके बाद से हजारों की संख्या में सोशल मीडिया पर फैंस बिल्ली के दिवाने हो गए हैं.

यह भी पढ़ें- चीते और छोटे 'न्याला' के बीच जो हुआ आपको भी कर देगा हैरान, देखें वीडियो...

वीडियो में देखा सकता है कि गैम्बिनो एक दूसरी बिल्ली से बच रही है और एक फ्रिज के पीछे खुद को छिपा रही है. इसके बाद बिल्ली का मालिक कैमरे से बिल्ली का वीडियो शूट करने लगता है और इस दौरान बिल्ली वैल हाई कह कर मिआउ करती है. वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसे बिल्ली कैमरे को देखकर वैल हाई कह रही है. टिकटॉक पर बिल्ली का वीडियो शेयर करते हुए मालिक ने लिखा "ऐसा लग रहा है जैसे वीडियो में बिल्ली वैल हाइ कह रही है."

यह भी पढ़ें- लता मंगेशकर का गाना 'लग जा गले...' गाने वाली 2 साल की बच्ची ने अब गाए भजन, देखें Viral Video

बता दें कि इस वीडियो को टिकटोक पर अब तक 14 लाख से ऊपर लोग देख चुके हैं. वहीं, इंस्टा पर इसे 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है. साथ ही वीडियो पर बहुत से कमेंट भी किए गए हैं. कई यूजर्स ने दावा किया है कि उन्हें भी बिल्ली का हाई सुनाई दिया है.  एक इंस्टा यूजर ने लिखा हाई लिख कर बिल्ली का अभिवादन किया है. एक अन्य ने लिखा है कि वाकई बिल्ली हाई कह रही है. फॉक्स न्यूज के मुताबिक बिल्ली के मालिक ने साल 2014 में बिल्ली को गोद लिया था.

लेखक के बारे में
img
NDTV.com
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gambino The Cat, TikTok, Instagram, गैम्बिनो, Ginger Cat, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com