विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2022

शादी में दूल्हा-दुल्हन को दोस्तों ने शगुन में दिया पेट्रोल-डीजल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

ये मामला तमिलनाडु (Tamilnadu) के चेंगलपट्टू जिले के चेयूर का है. जहां गिरीश कुमार और कीर्तना की शादी में उन्हें शगुन के रूप में दोस्तों ने पेट्रोल-डीजल देकर सबको हैरान कर दिया.

शादी में दूल्हा-दुल्हन को दोस्तों ने शगुन में दिया पेट्रोल-डीजल

देश में पेट्रोल-डीजल के दामों (Petrol-Diesel Price) में फिर से बढ़ोतरी हुई है. पिछले 16 दिनों में यह 14वीं बढ़ोतरी है. हर दिन कीमतें बढ़ती ही जा रही हैं. हाल ही में, तमिलनाडु में एक नवविवाहित जोड़े (Newly Married Couple) को शादी में शगुन के तौर पर उनके दोस्तों ने उन्हें एक लीटर पेट्रोल और डीजल दिया. जो देखकर हर कोई हैरान रह गया. इसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. ये मामला तमिलनाडु (Tamilnadu) के चेंगलपट्टू जिले के चेयूर का है. जहां गिरीश कुमार और कीर्तना की शादी में उन्हें शगुन के रूप में दोस्तों ने पेट्रोल-डीजल देकर सबको हैरान कर दिया.

दूल्हा-दुल्हन ने दोस्तों से इस शगुन को लेते हुए स्टेज पर फोटो भी खिंचवाई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. देश में 22 मार्च के बाद से लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी हो रही है. कीमतों में बढ़ोतरी का असर तमिलनाडु में भी पड़ा है. यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर तक मिल रहा है. 

देखें Video:

वहीं पिछले 17 दिनों में देशभर में पेट्रोल 10 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो चुका है. सरकार ने 80-80 पैसे करके लगभग रोजाना इनकी कीमतों में बढ़ोतरी की है. इससे पहले, फरवरी 2021 में, तमिलनाडु में एक और नवविवाहित जोड़े को एक पूरे एलपीजी सिलेंडर और प्याज के साथ पेट्रोल की कैन मिली. ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में एक और दंपति को पहले पेट्रोल दिया गया था.

ये भी देखें-

शादी वाला नागिन डांस नहीं, बल्कि असली किंग कोबरा का रोमांटिक डांस, Video देख आप भी कहेंगे- ‘गजब'

दोस्त की मोटरसाइकिल पर जैसे ही पीछे बैठा शख्स, बाइक के हो गए दो टुकड़े, Video देख नहीं रुकेगी हंसी

हिरण के बच्चे को खाने ही वाला था मगरमच्छ, जान बचाने बीच में आ गई मां, Video में देखें आया क्या ट्विस्ट

शौक, पसंदीदा फिल्म और बहुत कुछ : अरविंद केजरीवाल के साथ रैपिड फायर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol And Diesel As A Wedding Gift, Viral Video, Friends Gifted Petrol And Diesel To Bride Groom
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com