Almora News: उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा यूं तो देश-विदेश तक विख्यात है. यहां पर देश-विदेश से लोग आते रहते हैं लेकिन अल्मोड़ा पिछले 6 दिन से सोशल मीडिया पर खूब वायरल है और यह कोई अच्छी खबर के लिए नहीं वायरल है बल्कि अल्मोड़ा बाजार में महिला शौचालय नहीं है इसको लेकर यह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. दरअसल अल्मोड़ा के मुख्य बाजार एक भी महिला शौचालय नहीं होने की वजह से महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. बीते शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक इजरायली महिला पर्यटक यह कहती हुई नजर आई की कि वह अल्मोड़ा घूमने आई थी लेकिन बाजार में उसको एक भी महिला शौचालय नहीं मिला.
अल्मोड़ा बाजार में इजरायली महिला को नहीं मिला शौचालय
सोशल मीडिया पर इजरायली महिला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह यह कहते हुए नजर आ रही है कि वह उत्तराखंड के अल्मोड़ा शहर में घूमने आई थी और बाजार में घूमते हुए उसको एक भी महिला शौचालय नहीं मिला जिससे उसकी काफी परेशानी हुई. वायरल वीडियो में इजरायली महिला ने यह भी बताया कि बाजार में कई जगह उन्होंने शौचालय ढूंढा लेकिन उनको शौचालय नहीं मिला.
यह भी पढ़ें: 33 साल बाद भाई से मिली बहन, एक फोटो के सहारे ढूंढ निकाला खोया हुआ भाई, किसी फिल्म से कम नहीं ये कहानी
दरअसल यह समस्या पहली बार नहीं उठी है अल्मोड़ा बाजार में लंबे समय से महिलाओं को इस परेशानी से दो-चार होना पड़ता रहा है. अक्सर बाजार में खरीदारी करने या फिर अन्य काम से आई महिलाओं को महिला शौचालय की कमी हमेशा रही है. अल्मोड़ा बाजार करीब 1 किलोमीटर के दायरे में महिला शौचालय नहीं होने की वजह से महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

अल्मोड़ा के डीएम ने लिया एक्शन
इजरायली महिला के द्वारा एक वीडियो में शौचालय को लेकर अपनी बाद रखी गई, जो काफी तेजी से वायरल हुआ. इसको लेकर अल्मोड़ा के डीएम अंशुल सिंह ने अल्मोड़ा की मुख्य बाजार का बीते बुधवार के दिन निरीक्षण भी किया. अल्मोड़ा के डीएम अंशुल सिंह ने कहा कि अल्मोड़ा का बाजार बहुत पुराना बाजार है और जगह की भी परेशानी थी, और शौचालय नहीं होने को लेकर शिकायतें भी आती रही है .लेकिन दो जगह हमने नई तलाश की है शौचालय बनाने के लिए जिसमें एक स्वास्थ्य विभाग की और एक नगर निगम की जमीन है जिस पर हम हाईटेक शौचालय बनाएंगे.
अल्मोड़ा डीएम अंशुल सिंह ने कहा कि प्राथमिक तौर पर हम पहले पुराने शौचालय को बंद करेंगे क्योंकि उनकी स्थिति ठीक नहीं है. इसके अलावा जिन दो जगह पर हम नया शौचालय बनाने जा रहे हैं उनको हम हाईटेक बनाएंगे ताकि किसी भी पर्यटक या स्थानीय महिलाओं को कोई दिक्कत परेशानी ना हो.
पिछले 23 साल से महिलाओं को हो रही परेशानी
वहीं, व्यापार मंडल की महिला उपाध्यक्ष जया साह बताती है कि अल्मोड़ा में पिछले 23 साल से महिला शौचालय नहीं होने से महिला व्यापारियों के साथ बाहर से आने वाली महिला पर्यटकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. कई बार लोग अपनी दुकान या फिर घर के टॉयलेट में महिलाओं को भेजती है. वे आगे बताती हैं कि इसको लेकर उन्होंने कई बार प्रशासन और नगर निगम को पत्र भी दिया है पर उसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. पर थोड़ी उम्मीद जगी है कि डीएम अंशुल के द्वारा बाजार का निरीक्षण कर इसमें कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं