विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2020

पुलिसवाले को कमरे के अंदर दिखा बहुत बड़ा 'मगरमच्छ', हिम्मत करके पास गया तो निकला...

फ्लोरिडा (Florida) में मगरमच्छ (Alligator) का दिखना आम बात है. यहां मगरमच्छ को गोल्फ कोर्स से लेकर स्वीमिंग पूल तक में देखा गया है. पुलिसवाले को एक स्टोर रूम (Storage Shed) के अंदर बड़ा सा मगरमच्छ (Alligator) दिखाई दिया.

Also Read in
पुलिसवाले को कमरे के अंदर दिखा बहुत बड़ा 'मगरमच्छ', हिम्मत करके पास गया तो निकला...
पुलिसवाले को कमरे के अंदर दिखा बहुत बड़ा 'मगरमच्छ', पास जाकर देखा तो..

फ्लोरिडा (Florida) में मगरमच्छ (Alligator) का दिखना आम बात है. यहां मगरमच्छ को गोल्फ कोर्स से लेकर स्वीमिंग पूल तक में देखा गया है. पुलिसवाले को एक स्टोर रूम (Storage Shed) के अंदर बड़ा सा मगरमच्छ (Alligator) दिखाई दिया. उसे एक महिला ने फोन करके बुलाया था. उनके पति को स्टोर रूम में काम करते वक्त मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद पुलिसकर्मी वहां पहुंचा. उनको लग रहा था कि कमरे में बहुत बड़ा मगरमच्छ होगा. लेकिन जब हिम्मत करके पुलिसवाला कमरे के अंदर पहुंचा तो उसने पाया कि यह एक पूल टॉय (Pool Toy) था.

समाचार वेबसाइट क्लिक ऑरलैंडो के अनुसार, डिप्टी मार्क टेक्सलर ने एक शेड में एक मगरमच्छ की एक रिपोर्ट का जवाब दिया. रिकॉर्ड बताते हैं कि 911 - यूएसए की आपातकालीन हेल्पलाइन पर एक महिला ने कहा कि उनका पति स्टोर रूम में से बॉक्स उठा रहा था, तब उनको अंदर एक मगरमच्छ दिखा. 

महिला ने कहा, "मेरे पति स्टोरेज गैराज में गए थे और वहां एक मगरमच्छ को बंद कर दिया गया था.'' महिला ने 24 अगस्त को कॉल के दौरान कहा, "वह कहते हैं कि यह बड़ा है.'' 

डिप्टी ट्रेक्सलर ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को आसानी से पकड़ लिया. पुलिस विभाग ने लिखा है, "वह आया ... उसने देखा ... उसने जानवर को जीत लिया. उसने मगरमच्छ की हवा निकाल दी. वास्तव में, गैटर एक पूल फ़्लोटी निकला.''

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर कई ट्वीट किए गए, जिसमें सैकड़ों लाइक्स मिले. एक शख्स ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'कपल ने शायद पुलिसकर्मी को स्वीमिंग करने के लिए बुलाया होगा.' 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Florida, Alligator, Viral Photo, Alligator In Storage Shed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com