विज्ञापन

हारे के सहारे की गूंज...इस मुस्लिम देश में भी है खाटू श्याम जी का मंदिर!, वीडियो हुआ वायरल

सरहद के उस पार से आई एक झलक ने कई दिलों को छू लिया. दावा है कि जहां हम सोच भी नहीं सकते, वहां भी हारे के सहारे का दरबार सजता है. सच क्या है, यह जानना दिलचस्प है.

हारे के सहारे की गूंज...इस मुस्लिम देश में भी है खाटू श्याम जी का मंदिर!, वीडियो हुआ वायरल
पाकिस्तान में भी खाटू श्याम मंदिर, वायरल वीडियो ने खींचा भारतीयों का ध्यान

First Khatu shyam Mandir In Pakistan: राजस्थान के खाटू श्याम जी मंदिर में हर साल लाखों भक्त पहुंचते हैं. हारे के सहारे की मान्यता के चलते यहां आस्था का समंदर उमड़ता है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने नई चर्चा छेड़ दी है.

ये भी पढ़ें:-समंदर की तह से निकला 14वीं सदी का खजाना, नीले सफेद चीनी बरतन ने खोला पुराना राज

पाकिस्तान से आया दावा (Claimed By Pakistani Influencer)

Instagram पर @Piyaro ram vlogs नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसमें दावा किया गया है कि पाकिस्तान में पहला खाटू श्याम मंदिर मौजूद है. वीडियो को अब तक करीब 3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो की शुरुआत में शख्स मंदिर परिसर में खड़ा होकर इसे पाकिस्तान का पहला खाटू श्याम मंदिर बताता है. वह बाहर शनि शिला और पीपल का पेड़ दिखाता है, फिर गर्भ ग्रह में जाकर खाटू श्याम बाबा जी की प्रतिमा के दर्शन कराता है.

छोटा मगर पुराना मंदिर (Small but Old Temple)

वीडियो में दिख रहा मंदिर आकार में छोटा नजर आता है, मगर दावा है कि यह पुराना धार्मिक स्थल है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में इस समय करीब 966 मंदिर होने की बात कही जाती है, हालांकि अलग-अलग स्रोतों में आंकड़े भिन्न हो सकते हैं. सरहद पार धार्मिक स्थलों को लेकर अक्सर कम जानकारी सामने आती है. हालांकि यह स्पष्ट करना जरूरी है कि यह जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है. इसकी स्वतंत्र पुष्टि आधिकारिक स्तर पर नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें:-10 महीने की बच्ची बनी सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनर, जाते जाते कई जिंदगियां रोशन कर गई

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khatu Shyam Mandir Pakistan, Viral Video, Instagram Reel, Pakistan Ke Khatu Shyam Mandir Ka Video, Pakistan Ke Mandir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com