विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2022

पुलिस के डर से ''हेलमेट'' पहनकर ठेला चलाने लगा बेचारा, पुलिस ने कहा- हम चालान नहीं काटते हैं

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स हेलमेट पहन कर पुलिस से संवाज कर रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सुना जा सकता है कि पुलिस के डर से शख्स ने हेलमेट पहन लिया.

पुलिस के डर से ''हेलमेट'' पहनकर ठेला चलाने लगा बेचारा, पुलिस ने कहा- हम चालान नहीं काटते हैं

यूं तो इस धरती पर एक से बढ़कर एक महारथी लोग मौजूद हैं. इनके कारमाने जानने के बाद हम दंग रह जाते हैं. सोशल मीडिया के आने से हमें एक से बढ़कर एक कंटेंट मिलता रहता है. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. दरअसल, एक जगह पुलिस की चेकिंग चल रही थी. ऐसे में एक शख्स ठेले के साथ गुजर रहा था. तभी उसकी नज़र पुलिस पर पड़ी तो डर कर शख्स ने कहीं से हेलमेट ले लिया. जब पुलिस ने ये वाकया देखी तो दंग हो गई. उसने शख्स का वीडियो बनाते हुए पूछा कि तुमने छेला चलाते हुए हेलमेट क्यों पहन रखा है? इस पर शख्स ने बड़ा ही प्यारा जवाब दिया, जो आपको सुनना चाहिए.

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स हेलमेट पहन कर पुलिस से संवाज कर रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सुना जा सकता है कि पुलिस के डर से शख्स ने हेलमेट पहन लिया. पुलिस ने समझाया भी कि वो ठेले वाले का चालान नहीं काटती है. सोशल मीडिया पर यह मज़ेदार वीडियो वायरल हो रहा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया पर आईपीएस अधिकारी @ipskabra दीपांशु काबरा ने शेयर किया है. उन्होंने इस वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है. कैप्शन में उन्होंने लिखा है- 4 व्हीलर में हेलमेट नहीं लगाते हैं... व्यक्ति की मासूमियत देख दिल खुश हो गया. ड्यूटी पर तैनात जवान काफी अच्छे से समझाइश दी. प्रशंसनीय. संवाद ज़रूर सुनें. एवं स्वतः जागरूक होकर हेलमेट पहनें ना की चेकिंग के डर से.

इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 10 हज़ार से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं. 

वीडियो देखें- Watch: नोएडा कॉम्प्लेक्स में फूड डिलीवरी ब्वॉय और गार्ड के बीच जमकर हुई लड़ाई, अरेस्ट हुए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chalan, Thela, Desi Video, Viral Video, Trending Video, Ajab Gajab Video, Offbeat Video, Trending News And Views, Viral Video About Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com