विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2021

पिता ने बेटी को दिया खास Gift, देखकर खुशी से चिल्लाने लगी बच्ची और फिर किया कुछ ऐसा...देखें Cute Video

पिता और बेटी के खूबसूरत रिश्ते को बयां कर रहा यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब पसंद किया जा रहा है. 

पिता ने बेटी को दिया खास Gift, देखकर खुशी से चिल्लाने लगी बच्ची और फिर किया कुछ ऐसा...देखें Cute Video
पिता ने बेटी को दिया खास Gift.
नई दिल्ली:

बेटियां अपने पिता के सबसे करीब होती हैं. पिता भी अपनी बेटियों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं. ऐसा ही कुछ इस नन्ही सी बच्ची के साथ भी हुआ. वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि पिता से गिफ्ट पाकर बच्ची कितना खुश हो जाती है. पिता और बेटी के खूबसूरत रिश्ते को बयां कर रहा यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब पसंद किया जा रहा है. 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पिता अपनी नन्ही सी बच्ची के लिए एक शानदार गिफ्ट लेकर आते हैं. गिफ्ट देखकर बच्ची बहुत एक्साइटेड नजर आती है और गिफ्ट को खोलने का बेसब्री से इंतजार करती है. 

पिता पैकिंग खोलता है तो उसमें से पिंक कलर की क्यूट सी चेयर निकलती है. चेयर देखते ही बच्ची खुशी से उसके ऊपर बैठ जाती है और एक्साइटमेंट में जोर-जोर से चिल्लाने लगती है. 

इसके बाद वहां मौजूद दूसरी बच्ची बताती है कि यह बेड भी बन सकता है. वीडियो में दिख रही दूसरी बच्ची और पिता चेयर को अनफोल्ड करते हैं  और उसका बेड बनाकर बच्ची को दिखाते हैं.  नन्ही बच्ची खुशी से बेड पर लेट जाती है. वीडियो में बच्ची की खुशी देखते ही बनती है. 

यहां देखें Video

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर baby.cute.6 नाम के अकाउंट पर रील में शेयर किया गया है. वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. 

एक यूजर ने कमेंट किया, "ओह...बच्ची ने कुछ ही सेकेंड में मेरा दिल पिघला दिया."

वहीं कई सारे लोग बच्ची को कमेंट सेक्शन में खूब प्यार दे रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Trending Video, Latest Video, Cute Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com