विज्ञापन

Amazon खोलेगी 20 नए FC और 150 डिलीवरी हब, यूपी-बिहार के मेरठ, वाराणसी, भोजपुर से असम, बंगाल, अरुणाचल तक फायदा

E-Commerce Company Amazon New Delivery Hubs: अमेजन ने 400 शहरों में 1.6 लाख रोजगार क्रिएट करने का लक्ष्‍य रखा है. ताजा ऐलान को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है. पूरी‍ डिटेल अंदर पढ़ें.

Amazon खोलेगी 20 नए FC और 150 डिलीवरी हब, यूपी-बिहार के मेरठ, वाराणसी, भोजपुर से असम, बंगाल, अरुणाचल तक फायदा
अमेजन के सेंटर्स खुलने से सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार
Source: NDTV Graphics/Canva

Amazon New Centers in these Cities: इस फेस्टिव सीजन दुर्गा पूजा और दीवाली को देखते हुए पहले ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) ने देश के कई राज्‍यों में 150 नए डिलीवरी हब खोलने का ऐलान किया है, जहां से लास्‍ट माइल यानी सीधे लोगों के घरों तक डिलीवरी होगी. इसी के साथ कंपनी 20 नए FC यानी फुलफिलमेंट सेंटर भी खोलने जा रही है. फेस्टिव सीजन से पहले कंपनी ने देश में अपने डिलीवरी और स्‍टोरेज नेटवर्क का विस्‍तार करने की दिशा में ये फैसले लिए हैं. इससे त्‍यौहारों के दौरान ग्राहकों तक उनके ऑर्डर तेजी से पहुंचेंगे. 

नए फुलफिलमेंट सेंटर और डिलीवरी हब, सैकड़ों की संख्‍या में रोजगार भी पैदा करेंगे. बड़ी संख्‍या में डिलीवरी एजेंट्स, स्‍टोर कीपर, सुपरवाइजर जैसे पदों पर भर्तियां हो सकती हैं. 

Amazon के 20 फुलफिलमेंट और 6 नए सॉर्ट सेंटर 

कंपनी के 20 नए फुलफिलमेंट सेंटर में से सात नॉन-मेट्रो शहरों में खोले जा रहे हैं. इसका मतलब है कि अमेजन अब केवल बड़े महानगरों पर निर्भर रहने के बजाय छोटे और उभरते शहरों में भी अपना नेटवर्क मजबूत कर रहा है. बताया गया कि अमेजन के 6 नए सॉर्ट सेंटर चिक्कबल्लापुर, हासन, मेरठ, रामनगर, रायपुर और वाराणसी में बनाए गए हैं. 

118 शहरों में 150 लास्‍ट माइल डिलीवरी स्‍टेशन 

कंपनी ने 118 शहरों में 150 नए लास्ट-माइल डिलीवरी स्टेशन शुरू किए हैं. इनमें भोजपुर, बोकाजन, जालौन, जहानाबाद, नामसाई, पुरुलिया, रिभोई, सेनापति, शिवसागर, उदलगुड़ी, उखरुल और वोखा जैसे 12 स्थान ऐसे हैं, जहां Amazon का पहला लास्ट-माइल डिलीवरी स्टेशन खुल रहा है. लास्ट-माइल स्टेशन यानी वो सेंटर, जहां से पैकेट ग्राहक के घर तक पहुंचाने के लिए भेजे जाते हैं.

  1. असम: 3 जगह - बोकाजन, शिवसागर और उदलगुड़ी
  2. बिहार: 2 जगह - भोजपुर और जहानाबाद
  3. मणिपुर: 2 जगह - सेनापति और उखरुल
  4. उत्तर प्रदेश: 1 जगह - जालौन
  5. अरुणाचल प्रदेश: 1 जगह - नामसाई
  6. पश्चिम बंगाल: 1 जगह - पुरुलिया
  7. मेघालय: 1 जगह - री भोई
  8. नागालैंड: 1 जगह - वोखा
Latest and Breaking News on NDTV

2,800 करोड़ के निवेश का हिस्‍सा 

कंपनी ने बताया कि यह विस्तार भारत में ऑपरेशंस और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के लिए घोषित 2,800 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश का हिस्सा है. नए सेंटर शुरू होने के बाद अमेजन की देश में कुल स्टोरेज क्षमता 50% बढ़कर 6.4 करोड़ क्यूबिक फीट हो जाएगी. इन सुविधाओं का संचालन थर्ड-पार्टी लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर्स करेंगे.

400 शहरों में 1.6 लाख रोजगार का लक्ष्‍य  

फेस्टिव सीजन की डिमांड को देखते हुए अमेजन पहले ही 400 शहरों में 1.6 लाख से ज्यादा जॉब क्रिएट करने का ऐलान कर चुका है. इनमें मेट्रो शहरों के साथ टियर-2 और टियर-3 शहर भी शामिल हैं. कंपनी के इंडिया, एशिया-प्रशांत, मध्य पूर्व, तुर्किये और अफ्रीका ऑपरेशंस के वाइस प्रेसिडेंट अभिनव सिंह ने कहा कि नई सुविधाएं ग्राहकों और सेलर्स की बदलती जरूरतों को पूरा करने में मदद करेंगी. उनके मुताबिक, इससे हजारों रोजगार के अवसर बनेंगे और देशभर के स्थानीय समुदायों की आर्थिक गतिविधियों को समर्थन मिलेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amazon Delivery, E Commerce Business, Festive Seasons Sales, Festive Season Advance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com