विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2017

रेसलर का खुलासा: 'अब तक बना चुका हूं 10 हजार महिलाओं से संबंध' जानिए और क्या बोला...

रिक फ्लेयर की जिंदगी काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रही है. उन्होंने कुल 4 शादियां की थीं. लेकिन उनका सभी से तलाक हो गया. उन्होंने डॉक्यूमेंट्री में अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले.

रेसलर का खुलासा: 'अब तक बना चुका हूं 10 हजार महिलाओं से संबंध' जानिए और क्या बोला...
रिक फ्लेयर पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री में रेसलर ने किए कई चौकाने वाले खुलासे.
  • ESPN चैनल ने रिक फ्लेयर पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई.
  • फ्लेयर ने ऐसे खुलासे किए जो काफी हैरान करने वाले हैं.
  • रिक फ्लेयर को दो बार WWE ने बनाया हॉल ऑफ फेम.
नई दिल्ली: WWE में रेसलर की जिंदगी काफी जोखिम भरी रहती है. जिम में पसीना बहाने के बाद फाइट करना और चोट लगने के बाद भी लड़ते रहना. फोकस रहता है तो बस जीत पर. फैन्स भी इसे देखना काफी पसंद करते हैं. देखा जाए तो भारत में क्रिकेट के बाद सबसे ज्यादा रेसलिंग ही देखी जाती है. युवाओं में इस खेल को लेकर काफी क्रेज है. ऐसे में फैन्स रेसलर्स की छोटी से छोटी बातें जानने के लिए एक्साइटिड रहते हैं. जॉन सीना से लेकर ब्रॉक लेसनर तक. इंडिया में इन स्टार्स के अच्छे खासे फोलॉअर्स हैं. अंडरटेकर और रिक फ्लेयर जैसे रेसलर्स को लेजेंड माना जाता है क्योंकि इन्होंने रेसलिंग की दुनिया को अलग लेवल तक पहुंचाने का काम किया है. इन खिलाड़ियों के लेकर फैन्स छोटी से छोटी बातें जानना चाहते हैं. हालही में ESPN चैनल ने रिक फ्लेयर पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई. जिसमें फ्लेयर ने ऐसे खुलासे किए जो काफी हैरान करने वाले हैं....

पढ़ें- विराट कोहली का फैन हुआ WWE का ये रेसलर, इस वजह से सीखना चाहता है क्रिकेट​
 
बोले- '10 हजार लड़कियों से बनाए संबंध'
रिक फ्लेयर की जिंदगी काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रही है. उन्होंने कुल 4 शादियां की थीं. लेकिन उनका सभी से तलाक हो गया. अपनी जिंदगी से पर्दा खोलते हुए रिक फ्लेयर ने कहा- 'मैंने 10 हजार लड़कियों से संबंध बनाए हैं. लोग इस चीज को सुनकर हंसते हैं या फिर मजाक करने लगते हैं. लेकिन ये बात मुझे अच्छी नहीं लगती. क्योंकि एक तरफ मुझे परिवार का साथ देना चाहिए था. तब मैंने गलत काम किए. मैं ना अच्छा पति साबित हुआ और न ही अच्छा पिता.'

पढ़ें- WWE में जगह पाने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बनीं कविता देवी
 
ric flair

रोज पीते थे 10 बियर बॉटल
रिक फ्लेयर को ड्रिक्स पीने का काफी शौक रहा. उन्होंने बताया- 'जब भी में किसी पार्टी में जाता था तो कम से कम 10-15 ड्रिक्स पीकर ही निकलता था. 20 साल तक हर दिन मैंने कम से कम 10 बार ड्रिंक की.'

पढ़ें- WWE का यह सुपरस्टार टाइगर लेकर आ गया था रिंग में, अब भोजपुरी बोलता नजर आएगा​
 
ric flair

दो बार WWE ने बनाया हॉल ऑफ फेम
रिक फ्लेयर को दिग्गज रेसलर माना जाता है. क्योंकि वो 16 बार वर्ल्ड हेवीवेट चैम्पियन रह चुके हैं. इसी के चलते उन्हें 'हॉल ऑफ फेम' में रखा गया. 2008 में उन्हें हॉल ऑफ फेम में रखा गया तो वहीं 2012 में भी उनके नाम को जोड़ा गया. बताते चलें कि उनकी बेटी चार्लोट भी रेसलर हैं. वो लगातार चार बार वुमन चैम्पियन बन चुकी हैं. जो अब तक किसी वुमन रेसलर नहीं कर पाई है. फ्लेयर की तरह उनकी बेटी भी चैम्पियन ही रहने की उम्मीद से रिंग में उतरती है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ric Flair, WWE, Documentry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com