विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2018

बाथरूम में शिखर धवन और हार्दिक पंड्या ने किया डांस, अंग्रेजी गाने में लगाया पंजाबी तड़का

टीम इंडिया इंग्लैंड में है और कल से टूर की शुरुआत करेगी. सीरीज के पहले टीम इंडिया शानदार मूड में है और खूब मस्ती कर रही है. कभी फ्लाइट में तो कभी ड्रेसिंग रूम में. खिलाड़ी इस टूर में काफी अच्छे मूड में हैं.

बाथरूम में शिखर धवन और हार्दिक पंड्या ने किया डांस, अंग्रेजी गाने में लगाया पंजाबी तड़का
टीम इंडिया इंग्लैंड में है और कल से टूर की शुरुआत करेगी. सीरीज के पहले टीम इंडिया शानदार मूड में है और खूब मस्ती कर रही है. कभी फ्लाइट में तो कभी ड्रेसिंग रूम में. खिलाड़ी इस टूर में काफी अच्छे मूड में हैं. आयरलैंड में शानदार परफॉर्मेंस के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड में भी ऐसे ही परफॉर्म करना चाहेगी. इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें शिखर धवन और हार्दिक पंड्या बाथरूम में डांस करते दिख रहे हैं. जिसको काफी पसंद किया जा रहा है. 

नशे की लत से निपटने के लिए आई नई थेरेपी, ऐसे खत्म करेगी जड़ से
 

दोनों ही खिलाड़ी बिंदास तरह से डांस करते दिख रहे हैं. इस वीडियो को दोनों ही खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है. धवन और पंड्या अंग्रेजी गाने में पंजाबी तड़का मारते दिख रहे हैं. दोनों ही वॉशरूम में खड़े हैं और कांच के सामने डांस करते दिख रहे हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 

पाकिस्‍तानी पत्रकार चांद नवाब का नया वीडियो वायरल, फिर से भूल गए लाइनें

इंग्लैंड टेस्ट की टॉप टीम है और शानदार परफॉर्म कर रही है. टीम इंडिया फिर बादशाहत हासिल करने के लिए खेलेगी. एक तरफ इंग्लैंड के लिए होम कंडीशन का फायदा होगा तो वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया वहां की कंडीशन के हिसाब से खेलेगी. आयरलैंड के खिलाफ 2 टी-20 खेलने के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड से 3 टी-20, 3 वनडे और 5 टेस्ट मैच खेलेगी. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
England V India, Hardik Pandya, Shikhar Dhawan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com