विज्ञापन

हार्दिक पांड्या ने मुंडवा लिया सिर, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ पहुंचे तिरुमाला मंदिर

हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ तिरुमाला मंदिर पहुंचे. यहां उनके नए अंदाज ने सभी का ध्यान खींचा. क्या आपने हार्दिक के नए लुक की तस्वीरें देखीं?

हार्दिक पांड्या ने मुंडवा लिया सिर, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ पहुंचे तिरुमाला मंदिर
हार्दिक पांड्या ने मुंडवाया सिर
Social Media
नई दिल्ली:

भारत के ऑलराउंडर स्टार हार्दिक पांड्या ने अचानक अपने लुक से फैन्स को हैरान कर दिया. दरअसल रविवार 2 अगस्त को तिरुमाला के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं. भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेने पहुंचे हार्दिक का सिर पूरी तरह मुंडा हुआ था. पांड्या के साथ उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी थीं. मंदिर जाते समय पांड्या और माहिका पारंपरिक सफेद कपड़ों में नजर आए. मंदिर में दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए और फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा. सबसे ज्यादा चर्चा हुई हार्दिक के लुक की.

पांड्या के नए लुक ने फैंस के बीच को हैरान भी किया और एक्साइट भी क्योंकि श्रद्धालु अक्सर आस्था और आभार के तौर पर मंदिर में अपने बाल दान करते हैं. हालांकि हार्दिक ने यह नहीं बताया है कि उन्होंने अपना सिर क्यों मुंडवाया, लेकिन उनका मंदिर जाना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा. पांड्या के करियर के लिए यह मंदिर का दौरा एक अहम मोड़ पर हुआ है, क्योंकि वह चोट से उबरकर वापसी की कोशिश कर रहे हैं. हार्दिक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन के बाद से ही खेल से दूर हैं. पहले उन्हें पीठ में अकड़न की समस्या हुई और फिर जांघ में चोट लग गई.

पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की लिमिटेड-ओवर्स सीरीज, इंग्लैंड के वनडे और T20I दौरे और जिम्बाब्वे में व्हाइट-बॉल सीरीज में भी नहीं खेल पाए. IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने के बाद से उन्होंने कोई कॉम्पिटिटिव क्रिकेट नहीं खेला है. हार्दिक की वापसी और वापसी से पहले भगवान का आशीर्वाद लेना फैन्स का दिल छू रहा है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कमेंट किया कि शायद पांड्या ने अच्छी फॉर्म में वापसी की मन्नत मांगी है इसलिए सिर मुंडवा लिया. खैर हार्दिक सिर मुंडवा लें या फिर बाल कलर करवा लें चाहें जो भी करें स्टाइल के मामले में उनका गेम हमेशा ऑन पॉइंट ही रहता है.

यह भी पढ़ें: 14 साल खुद को बेगुनाह साबित करने में लगा रहा ये एक्टर, सोशल मीडिया पर छलका दर्द बोला- आज भी लोग दोषी मानते हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Pandaya, Hardik Pandya New Look, Mahieka Sharma, Tiruati Tirumala Temple, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com