टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें वो एक महिला के साथ मैरिज रजिस्ट्रेशन ऑफिस में नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोगों के बीच ये चर्चा शुरू हो गई कि क्या शिखर धवन ने तीसरी बार शादी कर ली है. दोनों बेहद सिंपल अंदाज में दिखाई दे रहे हैं और दस्तावेजों पर साइन करते नजर आ रहे हैं. ऐसे में फैंस के मन में बस एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर इन वायरल तस्वीरों और वीडियो का पूरा सच क्या है.
वायरल वीडियो का पूरा सच आया सामने
दरअसल वायरल हो रही ये तस्वीरें और वीडियो शिखर धवन और उनकी पत्नी सोफी साइन की कोर्ट मैरिज रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के हैं. दोनों गुरुग्राम के रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे थे, जहां उन्होंने शादी से जुड़े जरूरी दस्तावेजों पर साइन किए. वीडियो में शिखर धवन ब्लू टीशर्ट में नजर आए, जबकि सोफी स्काई ब्लू आउटफिट में दिखीं. बताया जा रहा है कि दोनों ने करीब 25 मिनट में पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली.
ये भी पढे़ं- इरफान खान की इस फिल्म को रिलीज होने में लगे 25 साल, उस एक्ट्रेस के साथ किया काम, जिन पर पनौती का लगा टैग
दो महीने पहले हुई थी शादी
शिखर धवन और आयरलैंड की रहने वाली सोफी साइन की शादी दो महीने पहले ही हो चुकी थी. दोनों ने 12 जनवरी को सगाई की थी और इसके बाद 21 फरवरी को एसीआर में शादी की रस्में निभाई थीं. शादी में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भी शामिल हुए थे. अब दोनों ने अपनी शादी को कानूनी रूप देने के लिए कोर्ट मैरिज और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की है.
कौन हैं सोफी साइन
सोफी साइन आयरलैंड की रहने वाली हैं और मार्केटिंग व मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुकी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो अमेरिका की एक फाइनेंशियल सर्विस कंपनी में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर काम कर रही हैं. सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने वीडियो शेयर करती रहती हैं. शिखर धवन और सोफी की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी.
धवन की ये दूसरी शादी है
शिखर धवन की इससे पहले आयशा मुखर्जी से शादी हुई थी. दोनों का रिश्ता लंबे समय तक चला, लेकिन बाद में अलगाव हो गया. साल 2023 में दोनों का आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया था. उनका एक बेटा जोरावर भी है. ऐसे में सोशल मीडिया पर तीसरी शादी की चर्चा जरूर हो रही है, लेकिन वायरल तस्वीरें उनकी कोर्ट मैरिज रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की हैं.
ये भी पढे़ं- करण जौहर का 85 दिनों में तैयार किया गया था मेट गाला लुक, ट्विंकल खन्ना बोलीं- मैं तुम्हें अपनी दीवार पर टांग दूंगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं