Wonderful Innovation By Jugaad: दुनियाभर में जुगाड़बाजों की कोई कमी नहीं है. लोग अपनी जरूरत के मुताबिक, अपने टैलेंट के बल पर कुछ ऐसा बनाकर तैयार कर देते हैं, जिसको देखकर कई बार खुद की ही आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है. हाल ही में एक ऐसा ही देसी जुगाड़ इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे देखकर लोग शॉक्ड भी हैं और तरह-तरह के तुक्के लगा रहे हैं. वायरल पोस्ट में देखा जा सकता है कि, कैसे एक शख्स ने एक मोटर से तीन सीलिंग फैन चला दिए, जिसे देखकर कुछ लोग कह रहे हैं कि, जरूर ये बिहार का इंजीनियर होगा.
यहां देखें पोस्ट
सोशल मीडिया पर अक्सर देसी जुगाड़ से जुड़े वीड़ियो और इमेज धड़ल्ले से वायरल होते हैं और चंद मिनटों में पब्लिक का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही जुगाड़ देख लोग हक्के-बक्के हो रहे हैं, जिसमें किसी शख्स द्वारा एक मोटर से तीन सीलिंग फैन चलाने का कारनामा कर दिखाया गया है. यह जुगाड़ कुछ लोगों को जहां क्लासिक लग रहा है. वहीं कुछ लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर इस जुगाड़ इमेज को पोस्ट किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'बिहार के इंजीनियर ही हैं, जो एक मोटर से तीन पंखे चला सकता है.' इस पोस्ट को अब तक 78 हजार लोग लाइक कर चुके हैं. पोस्ट पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर्स ने लिखा, 'भाई को इस काम के लिए अवॉर्ड मिलना चाहिए.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'जुगाड़ तो सही में कारगर लगता है.'
ये भी देखें- Jet Set Go: रणबीर कपूर, रकुल प्रीत सिंह और सोनू सूद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं