Elephant Viral Video: हाथी वैसे तो बहुत शांत रहने वाला जानवर है, लेकिन जब वह बिदक जाता है, तो उसे संभालने के लिए कोई आगे नहीं आता है. हाथी उन जानवरों में से एक हैं, जो इंसान के सबसे करीब है. हाथी के अंदर अपनों के लिए प्यार वाले इमोशंस साफ नजर आते हैं. इसका सबूत हाथी के वायरल कई वीडियो में देखने को मिले हैं. वहीं, हाथी के कई ऐसे भी वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें इस विशाल जानवर ने खूब उत्पात मचाया है. अब सोशल मीडिया पर हाथी के उत्पात मचाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो देखने में बहुत डरावना है.
हथनी ने मचाया उत्पात (Elephant Viral Video)
इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे हथिनी अपने बच्चे के साथ एक झोपड़पट्टी इलाके में बेसुध घुसे जा रही हैं. वहीं, गाय-भैंस के तबेले से होते हुए इस हथनी ने हाहाकार मचा दिया और इसके तबेले के जानवरों की जान हलक में अटक गई. वीडियो में आगे देखेंगे कि कैसे यह हथनी अपने बच्चे के साथ झोपड़ियों को चीरती हुई आगे बढ़ रही है. हथिनी कैसे ने कैसे अपने बच्चे के साथ बस यहां से निकलने में लगी पड़ी है और जो भी उसके रास्ते में आ रहा है, उसका कचूमर हो रहा है. हथनी के इस उत्पात वाले वायरल वीडियो पर 80 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और लोग कमेंट बॉक्स में अपने कमेंट्स पोस्ट कर रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
लोगों ने जाहिर किया गुस्सा (Elephant Ruckus Viral Video)
इस वीडियो को जो कोई भी देखेगा उसके मुंह से एक ही बात निकेलगी कि, शुक्र है कोई इंसान उसके रास्ते में नहीं आया. जी हां, हथिनी बिना देखे और जाने अपने बच्चे के साथ दौड़ती दिखाई दे रही है. वहीं, इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, 'माल का तो नुकसान हुआ, लेकिन शुक्र है किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ'. दूसरा यूजर लिखता है, 'इंसानों की वजह से इस वक्त सबसे ज्यादा जानवरों में हाथी दुखी है'. तीसरे यूजर ने लिखा है, 'जंगल में झोपड़ियां डालेंगे तो यही हाल होगा. अब लोग ऐसे ही इस वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- यहां घूमने के लिए कलेजा चाहिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं