US-Israel Attacks Iran Live News Updates : इजरायली वायु सेना (IAF) ने 'ऑपरेशन रोरिंग लायन' के तहत तेहरान की अभेद्य मानी जाने वाली किलेबंदी को तिनके की तरह बिखेर दिया. इस सर्जिकल स्ट्राइक की धमक इतनी तेज थी कि इसने दशकों पुराने ईरानी साम्राज्य की नींव हिला दी है. इस सैन्य अभियान का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला परिणाम ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के रूप में सामने आया है. खामेनेई की मौत की पुष्टि के साथ ही ईरान की 'अंतरिम नेतृत्व परिषद' ने अयातुल्ला अराफी को अस्थायी कमान सौंपी है, लेकिन तेहरान की गलियों में अब बदले की आग धधक रही है. ईरान के सैन्य कमांडरों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अपने सर्वोच्च नेता की शहादत का बदला लेंगे.
इस युद्ध ने तब एक नया और खतरनाक मोड़ ले लिया जब खाड़ी का प्रमुख देश संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भी इसमें कूद पड़ा. अब तक संयम बरतने वाले UAE ने इस हमले के बाद कड़ा रुख अपनाते हुए बदले की बात कही है.
US-Israel Attacks Iran News LIVE Updates | इजरायल-ईरान वॉर से जुड़े बड़े अपडेट
हिज्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल की ओर दागी मिसाइलें
हिज्बुल्लाह के उत्तरी इजरायल की ओर मिसाइलें दागने की रिपोर्ट है.
रिवोल्यूशनरी गार्ड, ईरानी सेना और पुलिस हथियार डाल दे: डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं एक बार फिर रिवल्योशनरी गार्ड, ईरानी सेना और पुलिस से आग्रह करता हूं कि वे अपने हथियार डाल दें और पूरी तरह से सुरक्षा प्राप्त करें या निश्चित मौत का सामना करें.
#WATCH | US President Donald J. Trump says, "I once again urge the Revolutionary Guard, the Iranian military, and police to lay down your arms and receive full immunity or face certain death."
— ANI (@ANI) March 1, 2026
"These actions are right, and they are necessary to ensure that Americans will never… pic.twitter.com/axs9mX6Uqq
बैलेस्टिक मिसाइलों के खतरे को कम कर रही अमेरिकी सेना: यूएस सेंट्रल कमान
यूएस सेंट्रल कमान ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान द्वारा बैलेस्टिक मिसाइलों का अंधाधुंध उपयोग और प्रसार दशकों से खतरा बना हुआ है. अब राष्ट्रपति के निर्देश पर अमेरिकी सेना इस खतरे को खत्म कर रही है.
U.S. Central Command tweets, "The Iranian regime's reckless use and proliferation of ballistic missiles have been a dangerous threat for decades. Now, at the President's direction, U.S. forces are eliminating the threat." pic.twitter.com/G87xbOmLs3
— ANI (@ANI) March 1, 2026
बहरीन के मीना सलमान पर ईरान का हमला, लगी आग
ईरान ने एक बार फिर बहरीन को निशाना बनाया है. बहरीन के गृह मंत्रालय ने एक एक्स पोस्ट में बताया कि ईरान ने मीना सलमान के पास एक समुद्री सुविधा को निशाना बनाया है. आग पर काबू पाने के लिए काम किया जा रहा है.
Ministry of Interior of the Kingdom of Bahrain tweets, "Iranian aggression targets a maritime facility near Mina Salman. Civil Defence carries out procedures to control the fire." pic.twitter.com/fdwt6fGpYC
— ANI (@ANI) March 1, 2026
पीएम मोदी ने नेतन्याहू से फोन पर की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की है. पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर बात हुई है. उन्हें हाल के घटनाक्रमों पर भारत की चिंताओं से अवगत कराया और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया. भारत ने शत्रुता को शीघ्र समाप्त करने की आवश्यकता को दोहराया.
Had a telephone call with PM Benjamin Netanyahu to discuss the current regional situation. Conveyed India's concerns over recent developments and emphasised the safety of civilians as a priority. India reiterates the need for an early cessation of hostilities.@netanyahu
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2026
इजरायल, बहरीन और यूएई के नेताओं से ट्रंप ने की बात
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्य पूर्व के कई देशों के नेताओं से बात की है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने ट्वीट कर बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायल, बहरीन और यूएई के नेताओं से बात की है.
White House Press Secretary Karoline Leavitt tweets, "Today, President Trump has spoken with the leaders of Israel, Bahrain, and the UAE. The President has also been briefed on the shooting in Austin, Texas." pic.twitter.com/qTKa1mLcpe
— ANI (@ANI) March 1, 2026
यूएई ने दुबई और अबू धाबी के शेयर बाजार दो दिनों के लिए बंद किए: रिपोर्ट
संयुक्त अरब अमीरात ने दुबई और अबू धाबी के शेयर बाजारों को दो दिनों के लिए बंद करने का फैसला किया है. गल्फ न्यूज के मुताबिक, मध्य पूर्व में जारी तनाव के मद्देनजर अबू धाबी सिक्योरिटीज एक्सचेंज और दुबई फाइनेंशियल मार्केट समेत देश के शेयर बाजार आज और कल बंद रहेंगे.
यूएई ने तेहरान स्थित अपने दूतावास को बंद करने का किया ऐलान
यूएई ने तेहरान स्थित अपने दूतावास को बंद करने का किया ऐलान किया है. यूएई के विदेश मंत्रालय ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि यूएई, तेहरान में अपने दूतावास को बंद करने और अपने राजदूत और राजनयिक मिशन के सभी सदस्यों को वापस बुलाने की घोषणा करता है और ईरान के मिसाइल हमलों की निंदा करता है.
UAE Ministry of Foreign Affairs tweets, "The UAE announces the closure of its embassy in Tehran and the withdrawal of its ambassador and all members of its diplomatic mission, and condemns the Iranian missile attacks." pic.twitter.com/03m4HGVSJK
— ANI (@ANI) March 1, 2026
PM मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की निंदा की
PM मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'मैंने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति, मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की. मैंने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. भारत इस कठिन समय में संयुक्त अरब अमीरात के साथ एकजुटता से खड़ा है.'
US-Israel Iran War News Live : हमने ईरान के 9 नौसैनिक जहाजों को नष्ट कर दिया- डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया - "मुझे अभी-अभी सूचना मिली है कि हमने ईरान के 9 नौसैनिक जहाजों को नष्ट कर दिया है और डुबो दिया है, जिनमें से कुछ अपेक्षाकृत बड़े और महत्वपूर्ण थे. हम बाकी जहाजों की ओर बढ़ रहे हैं. वे भी जल्द ही समुद्र की तलहटी में तैरते हुए दिखाई देंगे. एक अन्य हमले में, हमने उनके नौसेना मुख्यालय को काफी हद तक नष्ट कर दिया है। इसके अलावा, उनकी नौसेना बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है..."
Iran-US Tensions News Live : ईरान में मातम और गुस्से का सैलाब, ताज़ा तस्वीरें सामने आईं
#BharatKiBaatBatataHoon | ईरान में मातम और गुस्से का सैलाब, ताज़ा तस्वीरें सामने आईं#IsraelUSIranWar | #Iran | #AyatollahAliKhamenei | @SyyedSuhail
— NDTV India (@ndtvindia) March 1, 2026
देखें LIVE: https://t.co/689WjV66bO pic.twitter.com/1YmYGM8gxn
Iran-US Tensions News Live : ईरानी नेताओं की गतिविधियों पर महीनों तक नजर रखी- सीआईए
एपी ने एक सूत्र के हवाले से कहा कि सीआईए ने ईरानी नेताओं की गतिविधियों पर महीनों तक नजर रखी और उस जानकारी के आधार पर हमलों के समय में आंशिक रूप से बदलाव किया गया.
US-Israel Iran War News Live :दीवारें नहीं, बंकर भी टूटे...कौन‑सा बम? कितनी मिसाइलें? जानिए ऑपरेशन का पूरा विस्फोटक ब्लूप्रिंट!
#BharatKiBaatBatataHoon | दीवारें नहीं, बंकर भी टूटे...कौन‑सा बम? कितनी मिसाइलें? जानिए ऑपरेशन का पूरा विस्फोटक ब्लूप्रिंट!#IsraelUSIranWar | #Iran | #AyatollahAliKhamenei | @SyyedSuhail
— NDTV India (@ndtvindia) March 1, 2026
देखें LIVE: https://t.co/689WjV66bO pic.twitter.com/nf35M1Qxsf
Iran-US Tensions News Live : ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि नए सर्वोच्च नेता का चुनाव 'एक या दो दिन' में हो जाएगा

US Israel Iran News Today Live Updates: ओमान के तट पर तेल टैंकर पर हमला, चालक दल के 15 भारतीय सदस्य थे सवार
ओमान के तट के पास भारतीय चालक दल के 15 सदस्यों वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ है जिसमें चार व्यक्ति घायल हो गए हैं. ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र के अनुसार तेल टैंकर ‘स्काईलाइट’ पर ओमान के मुसंदम प्रांत के पास तट से लगभग पांच समुद्री मील उत्तर में हमला किया गया. केंद्र ने बताया कि तेल टैंकर पर पालाऊ का ध्वज अंकित था. केंद्र ने कहा कि हमले में 20 सदस्यीय चालक दल को सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया.
US-Israel Iran War News Live : ईरान का नया नेतृत्व अब बातचीत की मेज पर... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान का नया नेतृत्व अब बातचीत की मेज पर आने के लिए तैयार हो गया है. ट्रंप के अनुसार, हालिया सैन्य कार्रवाइयों और नेतृत्व में हुए बड़े बदलावों के बाद तेहरान के सुर बदल गए हैं और वे अब टकराव के बजाय संवाद के जरिए समाधान तलाशने के इच्छुक हैं.
कतर, UAE, सऊदी, बहरीन... गल्फ के मुस्लिम देशों पर हमले क्यों कर रहा ईरान- विदेश मंत्री ने बताई वजह | Qatar, UAE, Saudi Arabia, Bahrain... Why Iran attacking on Gulf Muslim countries
ईरान ने गल्फ के 8 देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. ये 8 देश हैं- बहरीन, इराक, जॉर्डन, कुवैत, क़तर, सऊदी अरब संयुक्त अरब अमीरात, ओमान.
US-Iran War News Live: हमारे हमलों में ईरान के 48 नेता मारे गए- डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इजरायल और अमेरिका के हालिया साझा सैन्य अभियानों में ईरान के 48 शीर्ष नेता मारे गए हैं.
🔴#BREAKING | 'हमारे हमलों में ईरान के 48 नेता मारे गए', ईरान हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान#Iran | #America | #DonaldTrump | @SyyedSuhail pic.twitter.com/4lZ5w5eXRU
— NDTV India (@ndtvindia) March 1, 2026
Iran-US Tensions News Live Updates : दुबई में फंसे इटली के रक्षा मंत्री सैन्य विमान से दुबई से लौटेंगे
इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो ने रविवार को कहा कि वह दुबई से इटली लौट रहे हैं, जहां अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के कारण उड़ानें निलंबित होने के बाद वह अपने परिवार के साथ फंस गए थे. मंत्री शुक्रवार शाम को एक नागरिक विमान से रोम से रवाना हुए और दुबई में छुट्टियां मना रहे अपने परिवार से मिलने गए. उन्हें शनिवार दोपहर को इटली लौटना था.

US-Israel Iran War News Live : मिडिल ईस्ट के 12 देशों में 17 लाख से अधिक नेपाल
नेपाल सरकार ने रविवार को बताया कि मिडिल ईस्ट के 12 देशों में 17 लाख से अधिक नेपाली नागरिक रह रहे हैं. अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच इनकी सुरक्षा को लेकर सरकार की चिंता बढ़ गई है. ईरान द्वारा शनिवार को अमेरिका और इज़रायल के संयुक्त हमलों के जवाब में सऊदी अरब, कतर, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और बहरीन पर जवाबी कार्रवाई किए जाने के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है. इन खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में नेपाली प्रवासी कामगार कार्यरत हैं, जिनकी भेजी गई धनराशि (रेमिटेंस) नेपाल की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.
Iran-US Tensions News Live Updates : कुवैत में अमेरिकी बेस पर ईरान ने ड्रोन हमला किया है

US-Israel Iran War News Live : नेतन्याहू की ईरान को अंतिम चेतावनी
बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमारी सेनाएं अब तेहरान के केंद्र पर लगातार तीव्र हमले कर रही हैं, और आने वाले दिनों में यह और भी तीव्र होगा. हम एक ऐसे अभियान में हैं जिसमें हम अपनी सुरक्षा और भविष्य सुनिश्चित करने के लिए आईडीएफ की पूरी ताकत का इस्तेमाल कर रहे हैं, पहले कभी नहीं. संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ मिलकर किए गए. इस प्रयास से हम वह कर पा रहे हैं जो मैं पिछले 40 वर्षों से करना चाहता था- आतंक के शासन पर निर्णायक प्रहार करना.
ईरान के शाहेद-136 ड्रोन ने फारस की खाड़ी में स्थित एक अमीराती तेल रिग को ब निशाना बनाया है.
ईरान के शाहेद-136 ड्रोन ने फारस की खाड़ी में स्थित एक अमीराती तेल रिग को ब निशाना बनाया है. तेहरान टाइम्स के हवाले से यद दावा किया गया है.

Iran-US Tensions News Live Updates : अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, B2 बॉम्बर से बरसाए बम
🔴#BREAKING | अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, B2 बॉम्बर से बरसाए बम#Iran | #America | #Attack | @tabishh_husain pic.twitter.com/hZZAj51AcN
— NDTV India (@ndtvindia) March 1, 2026
Iran-US Tensions News Live Updates : इजरायल ने तेहरान पर फिर हमला
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि फिर से तेहरान के मध्य में सिलसिलेवार हमले शुरू किए गए हैं. हमले को रोकने का प्रयास जारी हैं.
Iran-US Tensions News Live Updates : इजरायल ने तेहरान पर फिर हमला
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि फिर से तेहरान के मध्य में सिलसिलेवार हमले शुरू किए गए हैं. हमले को रोकने का प्रयास जारी हैं.
बी-2 स्टील्थ बमवर्षक विमानों का इस्तेमाल- रिपोर्ट में दावा
इजरायली मीडिया 'चैनल 12' की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट के अनुसार, कल रात ईरान पर किए गए भीषण हमलों में अमेरिका के सबसे घातक और आधुनिक बी-2 स्टील्थ बमवर्षक (B-2 Stealth Bomber) विमानों का इस्तेमाल किया गया है. अधिकारी ने बताया कि 4 B-2 स्टील्थ बॉम्बर ने ईरान पर 2 हजार किलो के दर्जनों बम गिराए थे.
Iran-Israel conflict LIVE : ईरान के हमले में 3 अमेरिकी सैनिक शहीद
पेंटागन के मुताबिक, ईरान के खिलाफ अभियान में 3 अमेरिकी सैनिक शहीद और 5 गंभीर रूप से घायल हुए.

US-Israel Iran War News Live : ईरान ने अमेरिकी विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन पर 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने आज कहा कि उन्होंने खाड़ी में विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन पर हमला किया, यह हमला अमेरिका और इज़राइल के हमलों के बाद किया गया, जिनमें देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की मौत हो गई थी.
US-Israel Iran War News Live : अबू धाबी में ईरान ने फिर बड़ा हमला
अबू धाबी में ईरान ने फिर बड़ा हमला किया है. फ्रांस के सैन्य बेस पर ईरान ने हमला बोला है.
Iran-Israel conflict LIVE : ईरान ने गिराया अमेरिकी ड्रोन, जारी किया वीडियो
🔴#BREAKING | ईरान ने गिराया अमेरिकी ड्रोन, जारी किया वीडियो#Iran | #America | #Drone | @RajputAditi | @tabishh_husain pic.twitter.com/qF5IWAhXzg
— NDTV India (@ndtvindia) March 1, 2026
Iran-Israel conflict LIVE :अमेरिकी सेना ने ईरान के युद्धपोत पर किया हमला
ऑपरेशन एपिक फ्यूरी की शुरुआत में अमेरिकी सेना ने ईरान के जमरान-श्रेणी के युद्धपोत पर हमला किया. यह जहाज वर्तमान में चाह बहार घाट पर ओमान की खाड़ी में डूब रहा है. राष्ट्रपति के बयान के अनुसार, ईरान के सशस्त्र बलों, आईआरजीसी और पुलिस के सदस्यों को अपने हथियार डाल देने चाहिए.
सुप्रीम लीडर, 40 कमांडर, एयर डिफेंस सिस्टम, आर्मी चीफ...इजरायल के हमले में ईरान ने अब तक क्या-क्या खोया? | America Israel attacks on iran what iran lost in two day war with israreli army idf
ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों का आज दूसरा दिन है. दो दिन में ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के अलावा 40 टॉप कमांडरों को खो दिया है.
Iran News Today Live Updates : UAE पर ईरान ने 165 बैलिस्टिक मिसाइल और 541 ड्रोनों से अटेक किया
संयुक्त अरब अमीरात की वायु रक्षा ने अब तक 165 बैलिस्टिक मिसाइलों, 2 क्रूज मिसाइलों और 541 ईरानी ड्रोनों का सामना किया है. रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि ईरानी हमले के दूसरे दिन सुबह संयुक्त अरब अमीरात की वायु सेना और वायु रक्षा बलों ने 20 बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट करने और 8 मिसाइलों को समुद्र में गिराने में सफलता प्राप्त की, साथ ही 2 क्रूज मिसाइलों और 311 ड्रोनों को भी नष्ट किया. 21 ड्रोन नागरिक ठिकानों पर गिरे, जिससे विभिन्न खतरों से निपटने में संयुक्त अरब अमीरात की वायु सेना और वायु रक्षा बलों की क्षमता की पुष्टि होती है.
US-Israel Attacks Iran Live: इजरायल के बेत शेमेश शहर पर गिरी ईरान की मिसाइल, 9 की मौत
ईरान की ओर से दागी गई बैलेस्टिक मिसाइलों ने इजरायल के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. ताज़ा हमले में इजरायल के बेत शेमेश शहर के एक रिहायशी इलाके पर मिसाइल गिरी है, जिससे वहां भारी तबाही हुई है. 9 लोगों की मौत हुई है औऱ 20 लोग घायल हुए हैं.
US-Israel Attacks Iran LIVE Updates: ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की इजरायल के हमले में मौत

Iran-Israel conflict LIVE : तेहरान पर फिर से नया हमला
इजरायल ने तेहरान पर फिर से नया हमला शुरू की है और कहा कि इसका उद्देश्य ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या के बाद आसमान पर अपना वर्चस्व स्थापित करना है. इस हत्या के बाद इस्लामी गणराज्य 5 दशकों में अपनी सबसे बड़ी चुनौती के बीच अपने नेतृत्व का पुनर्निर्माण करने के लिए संघर्ष कर रहा है.
Iran-Israel conflict LIVE: अब्राहम लिंकन पोत पर चार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला
ईरान ने अमेरिकी नौसेना की ताकत माने जाने वाले विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन (USS Abraham Lincoln) को अपना निशाना बनाया है. रिपोर्टों के अनुसार, ईरान की ओर से इस शक्तिशाली युद्धपोत पर एक साथ चार बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई हैं. प्रेस टीवी के हवाले से यह जानकारी आई है.