विज्ञापन

कतर, UAE, सऊदी, बहरीन... गल्फ के मुस्लिम देशों पर हमले क्यों कर रहा ईरान- विदेश मंत्री ने बताई वजह

ईरान ने गल्फ के 8 देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. ये 8 देश हैं- बहरीन, इराक, जॉर्डन, कुवैत, क़तर, सऊदी अरब संयुक्त अरब अमीरात, ओमान.

कतर, UAE, सऊदी, बहरीन... गल्फ के मुस्लिम देशों पर हमले क्यों कर रहा ईरान- विदेश मंत्री ने बताई वजह
ईरान गल्फ के देशों पर हमले क्यों कर रहा है?
  • इजरायल-अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने गल्फ के कई देशों पर हमले कर दिए.
  • ईरान ने गल्फ के आठ देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर जवाबी कार्रवाई शुरू की है.
  • ईरान का कहना है कि वे मिडिल ईस्ट के पड़ोसी देशों को नहीं बल्कि अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहे हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
तेहरान:

Iran Attack On Gulf Countries: इजरायल-अमेरिका के हमले में ईरान को भारी नुकसान पहुंचा है. सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई वरिष्ठ मंत्री और सैन्य कमांडर इस हमले में मारे गए. हमले के बाद ईरान ने इजरायल सहित गल्फ देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना शुरू किया है. ईरान ने गल्फ के कई देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन दागे. ईरान की इस जवाबी कार्रवाई से लगभग पूरा मिडिल ईस्ट जंग की जद में आ गया है. सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात सहित गल्फ के कई देशों ने ईरान द्वारा किए जा रहे हमले पर जवाबी कार्रवाई करने की बात कही है. 

हम अमेरिकी धरती तक नहीं पहुंच सकते... 

इस बीच रविवार को ईरान ने कहा कि हम मिडिल ईस्ट में पड़ोसी देशों पर नहीं वहां मौजूद अमेरिकी आर्मी ठिकानों को निशाना बना रहे हैं. ईरान के विदेश उप विदेश मंत्री सईद खतीबज़ादेह ने CNN को बताया, "ईरान अमेरिकी धरती तक नहीं पहुंच सकता, इसलिए हमारे पास अमेरिका के अधिकार क्षेत्र में आने वाले किसी भी ठिकाने पर हमला करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है."

विदेश मंत्री अराघची बोले- हमें अभी रक्षा का पूरा हक

साथ ही ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अलजजीरा से बात करते हुए कहा, "संवैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है और आज अंतरिम परिषद का गठन किया गया है जो मामलों का प्रबंधन करेगी." अब्बास अराघची ने यह भी कहा कि हमें अपनी रक्षा करने का पूरा हक है. इसके लिए कोई हद तय नहीं है.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अल जजीरा को बताया कि सर्वोच्च नेता की हत्या "एक बेहद गंभीर और अभूतपूर्व कृत्य है और अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन है." सर्वोच्च नेता की हत्या से टकराव और भी जटिल और खतरनाक हो जाएगा.

ईरान ने इन 8 देशों पर किए हमले

मालूम हो कि ईरान ने गल्फ के 8 देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. ये 8 देश हैं- बहरीन, इराक, जॉर्डन, कुवैत, क़तर, सऊदी अरब संयुक्त अरब अमीरात, ओमान.

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के मुताबिक़ उसने मध्य पूर्व में उन 27 ठिकानों पर हमले किए हैं जहाँ अमेरिकी सैनिक तैनात हैं. साथ ही तेल अवीव और इज़राइल के अन्य हिस्सों में मौजूद इज़राइली सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया है.

यह भी पढ़ें - ईरान पर हमले और ईरान के हमले के पल-पल के अपडेट पढ़ें यहां
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com