विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2019

हाथी ने हवा में उछलकर ऐसे तोड़ा पेड़ से कटहल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

हाथी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको ट्विटर पर इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर प्रवीण कासवान ने शेयर किया है. इस वीडियो में हाथी पेड़ से जैकफ्रूट तोड़कर खा रहा है. इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. 

Also Read in
हाथी ने हवा में उछलकर ऐसे तोड़ा पेड़ से कटहल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
हाथी ने हवा में उछलकर ऐसे तोड़ा पेड़ से कटहल, देखें Viral Video

सोशल मीडिया पर हाथियों के वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं. हाथी जब मस्ती के मूड में होते हैं तो ऐसी मस्ती करते हैं, जो आपने कभी नहीं देखी होगी. इस बार फिर हाथी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको ट्विटर पर इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर प्रवीण कासवान ने शेयर किया है. इस वीडियो में हाथी पेड़ से जैकफ्रूट तोड़कर खा रहा है. इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: गेंद फेंकने से पहले अंपायर ने बोला- 'नो बॉल', फिर पोलार्ड ने दिखाई ऐसी चालकी- देखें Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी हवा में उछलकर पेड़ पर लटके कटहल को अपनी सूंड से तोड़ता है. जिसके बाद वो बड़े मजे से उसे खाने लगता है. प्रवीण कासवान ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''इस हाथी का शानदार टैलेंट. कटहल के लिए पेड़ पर चढ़ गया. कटहल हाथियों को खूब पसंद है. देखिए ये इसे कितनी अच्छी तरह से खा रहा है. हाथियों को काफी दूर से कटहल की गंध आ जाती है, जिससे कई बार वो मानव बस्तियों की तरफ खिंचे चले आते हैं.''

ये भी पढ़ें: हैदराबाद में आपस में टकराईं दो ट्रेनें, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल दहला देने वाला VIDEO

देखें VIDEO:

इस वीडियो को 11 नवंबर के दिन ट्विटर पर शेयर किया गया था, जिसके अब तक 45 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 3 हजार से ज्यादा लाइक्स और 700 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elephant, Jackfruit, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com