विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2019

जंगली हाथी ने जबरदस्त जुगाड़ से तोड़ी बिजली की तार, ऐसे की सड़क पार, देखें VIDEO

एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हाथी बड़ी ही समझदारी से बिजली की फेंसिंग तोड़कर सड़क से गुजरा. ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को ट्विटर यूजर डॉक्टर पीएम धकाटे ने शेयर किया है.

Also Read in
जंगली हाथी ने जबरदस्त जुगाड़ से तोड़ी बिजली की तार, ऐसे की सड़क पार, देखें VIDEO
जंगली हाथी ने सड़क पार करने के लिए ऐसे तोड़ी बिजली की तार.

हाथी को बुद्धिमान जानवर माना जाता है. हाथी की होशियारी को साबित करने वाले कई वीडियो इंटरनेट पर मौजूद हैं. कुछ दिनों पहले हाथी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक हाथी ने इलेक्ट्रिक फेंस को तोड़कर रास्ता पार किया था. अब ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हाथी बड़ी ही समझदारी से बिजली की फेंसिंग तोड़कर सड़क से गुजरा. ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

26/11 Mumbai Attack: टिकटॉक पर लोगों ने इस तरह दी शहीदों को श्रद्धांजलि, देखें Viral Videos

इस वीडियो को ट्विटर यूजर डॉक्टर पीएम धकाटे ने शेयर किया है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''गजराज, एक हाथी, जानवरों के साम्राज्य में सबसे बुद्धिमान जानवरों में से एक है. एक अद्भुत वीडियो, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे हाथी पहले तारों को छूकर देखता है कि कहीं उसमें बिजली तो नहीं. फिर उसको तोड़ता हुआ निकल जाता है.''

भारत के इस गांव के किसानों ने दिया पाकिस्तान के पीएम को Offer, बोले- 'POK दो, टमाटर ले लो इमरान...'

देखें VIDEO:

वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी पहले तारों को छूता है. देखता है कि कहीं उसमें बिजली तो नहीं. फिर वो लकड़ी को उखाड़ देता है फिर जंगल के दूसरी तरफ जाने के लिए वो फिर फेंसिंग को तोड़ देता है. 25 नवंबर को इस वीडियो को शेयर किया गया है. जिसके 6 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. ये वीडियो कब और कहां का है, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elephant, Electric Fence, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com