विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2021

हाथी को बुजुर्ग महिला ने अपने हाथों से खिलाया खाना, Video ने जीता लोगों का दिल, बोले- मां प्रेम से जो परोस दे...

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग महिला ने बाल्टी से खाना उठाया और अपने हाथों से हाथी को खिलाया. हाथी ने अपने भोजन का आनंद लिया जैसा कि उसके भावों से स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है.

हाथी को बुजुर्ग महिला ने अपने हाथों से खिलाया खाना, Video ने जीता लोगों का दिल, बोले- मां प्रेम से जो परोस दे...
हाथी को बुजुर्ग महिला ने अपने हाथों से खिलाया खाना

हाथ से हाथी को खाना खिलाती एक बुजुर्ग महिला का दिल जीत वाला वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स ने क्लिप देखने के बाद कहा, कि मां के प्यार जैसा कुछ नहीं है. 29 हजार से अधिक फॉलोअर्स वाले ट्विटर अकाउंट गन्नूप्रेम ने 30 सेकंड की क्लिप पोस्ट की और यह अब तक लगभग 22 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. क्लिप को बुजुर्ग महिला के घर के परिसर में शूट किया गया है.

देखें Video:

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग महिला ने बाल्टी से खाना उठाया और अपने हाथों से हाथी को खिलाया. हाथी ने अपने भोजन का आनंद लिया जैसा कि उसके भावों से स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "माँ प्रेम से जो पारोस दे, सब स्वीकर है."

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में ढेरों कमेंट्स करने शुरु कर दिए. एक यूजर ने कहा, "सज्जन महिला एक सज्जन विशालकाय को खिला रही है." दूसरे ने लिखा है, "वाह!" कई अन्य लोगों ने भी दिल वाले इमोजी पोस्ट किए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elderly Woman Fed Elephant With Her Own Hands, Adorable Video, Elephant Cute Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com