विज्ञापन
This Article is From May 15, 2025

VIDEO: लाल साड़ी पहनी बुजुर्ग महिला को देख भड़की बंदरों की टोली, किया खौफनाक हमला

Monkey attack viral video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे तीन बंदरों ने मिलकर एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया. इस हमले में महिला को हल्की चोटें आई हैं.

VIDEO: लाल साड़ी पहनी बुजुर्ग महिला को देख भड़की बंदरों की टोली, किया खौफनाक हमला
तेलंगाना में बुजुर्ग महिला पर बंदरों का हमला

Monkeys Attack On Old Woman In Telangana: तेलंगाना के करीमनगर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन बंदरों ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बंदर महिला को गिराते और परेशान करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो ने लोगों में आक्रोश और चिंता दोनों को जन्म दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर महिला की साड़ी का पल्लू खींचता है, दूसरा उसे जमीन पर गिरा देता है और तीसरा उसकी चप्पल खींचता है. इस हमले में महिला को हल्की चोटें आई हैं.

बूढ़ी महिला पर बंदरों का अटैक (old woman attacked by 3 Monkeys)

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक शख्स ने बंदरों को भगाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं भागे, तभी एक महिला डंडा लेकर आई और बंदरों की ओर दौड़ी, जिससे वे डरकर भाग गए. बाद में, उस शख्स ने भी झाड़ू और डंडे की मदद से महिला की सहायता की और दोनों ने मिलकर बुजुर्ग महिला को उठाया. सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

यहां देखें वीडियो

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं (monkey attack Telangana)

वीडियो देख चुके लोगों ने इस पर चिंता जाहिर की है और महिला का हाल पूछा है. वहीं कुछ लोगों ने पुरुष की धीमी प्रतिक्रिया की आलोचना की है. एक यूजर ने लिखा, आजकल महिलाएं पुरुषों से ज्यादा बहादुर हैं. एक अन्य ने कहा, महिलाएं वाकई साहसी हैं. तीसरे ने टिप्पणी की, आवारा बंदरों के बढ़ते आतंक के लिए सरकार को कुछ करने की जरूरत है. यह पहली बार नहीं है जब बंदरों के हमले का वीडियो वायरल हुआ है. कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश के झांसी में एक बंदर मॉल में घुस गया और एक महिला पर हमला करके उसके जूते ले भागा. इस तरह की घटनाएं देश में बंदरों की बढ़ती संख्या और आक्रामकता की ओर इशारा करती हैं, जो अब लोगों के लिए खतरा बनती जा रही है.

ये भी पढ़ें:- जमीन में सालों से दफ्न था बक्सा, खोलते ही लोगों की निकल गईं चीखें

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monkey Attack Telangana, Viral Video, Elderly Woman Attacked, Karimnagar Incident, Monkey Menace India, Animal Attacks, Public Safety, Monkey Control Measures, Monkeys Attacked On Woman In Telangana, Monkey Attacks On Old Woman, Old Woman Attacked By 3 Monkeys, Woman Saved Old Woman Attacked By Monkey, Monkey Attack Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com