शाम की छोटी-छोटी भूख जब लगती है, तो कई बार ठेले पर बिकने वाली चाऊमीन की याद आ जाती है. लेकिन हमेशा ठेले पर जाकर खाना आसान नहीं होता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो परेशान न हों. यहां हम आपको घर पर ही ठेले जैसी चटपटी चाऊमीन की रेसिपी बताएंगे, जिसका टेक्चर और मसाले का स्वाद बिल्कुल ठेले जैसा होगा. इस रेसिपी को यूट्यूब चैनल Shaluzlovebook Kitchen से लिया गया है. वीडियो में शेयर की गई रेसिपी अगर आप एक बार ट्राई करेंगे, तो ठेले पर जाकर खाना भूल जाएंगे. यहां जानते हैं रेसिपी-
वीडियो में देखें रेसिपी...
घर पर चाऊमीन कैसे बनाएं?
आवश्यक सामग्री
नूडल्स - 400 ग्राम
पानी - 1 लीटर
नमक - जरूरत के अनुसार
तेल- 2 चम्मच
रिफाइंड तेल - 2-3 बड़े चम्मच
बारीक कटा लहसुन - 2 बड़े चम्मच
प्याज - 2
बारीक कटी हुई - 2-3
हरी मिर्च - बारीक कटी हुई
पत्ता गोभी - पतली कटी हुई आधा मीडियम
गाजर - 1 लंबाई में कटी हुई
शिमला मिर्च - 1 लंबाई में कटी हुई
डार्क सोया सॉस - 2 बड़े चम्मच
ग्रीन चिली सॉस - 2 बड़े चम्मच
रेड चिली सॉस - 2 बड़े चम्मच
सफेद सिरका - 1 बड़ा चम्मच
अजीनोमोटो - 1 चम्मच
काली मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
नूडल मसाला - 1 से डेढ़ चम्मच
ऑरेंज-रेड फूड कलर - 2 चुटकी
विधि
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी उबालें. उसमें नमक और तेल डालकर नूडल्स को उबाल लें. उबलने के बाद नूडल्स को छानकर पूरी तरह ठंडा होने दें ताकि वे आपस में चिपकें नहीं और एकदम खिली-खिली रहें. अब एक बड़ी कढ़ाई में रिफाइंड तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर उसमें लहसुन डालकर कुछ सेकंड भूनें. इसके बाद प्याज और हरी मिर्च डालकर तेज आंच पर चलाएं. प्याज को सिर्फ हल्का नरम होने तक पकाएं.
अब पत्ता गोभी डालें और तेज आंच पर करीब 1-2 मिनट तक चलाते हुए भूनें. इसके बाद गाजर और शिमला मिर्च डालें. सब्जियों को ज्यादा नहीं पकाना है ताकि उनका हल्का क्रंच बना रहे. अब कढ़ाई में डार्क सोया सॉस, ग्रीन चिली सॉस, रेड चिली सॉस और सिरका डालें. फिर नमक, अजीनोमोटो, काली मिर्च पाउडर, नूडल मसाला और फूड कलर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
इसके बाद उबले हुए नूडल्स डालें और दो स्पैचुला की मदद से तेज आंच पर अच्छी तरह टॉस करते हुए मिलाएं. करीब 2 मिनट तक नूडल्स को अच्छी तरह मिक्स करें ताकि सारे मसाले और सॉस उन पर अच्छी तरह चढ़ जाएं. जब नूडल्स अच्छी तरह मिक्स हो जाएं और स्वाद संतुलित लगे, तब गैस बंद कर दें.
विधि - मेथी प्याज का लच्छा पराठा ऐसा कि खाते रह जाओगे, हर कोई बार-बार बनाने की करेगा डिमांड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं