विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2023

सड़क पर बुजुर्ग शख्स की दाल गिर गई थी, पुलिस ने हाथों से उठाकर बोरी में रख दी, वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सड़क पर दाल गिरने के कारण बुजुर्ग शख्स परेशान हो रहा है. इस शख्स की मदद के लिए कई पुलिसकर्मी मदद कर रहे हैं. कोई ट्रैफिक देख रहा है तो कोई दाल बटोर रहा है.

सड़क पर बुजुर्ग शख्स की दाल गिर गई थी, पुलिस ने हाथों से उठाकर बोरी में रख दी, वीडियो वायरल

Social media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होता ही रहता है. आज भी एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स रोड पर कहीं जा रहा होता है. साथ में दाल थी, जो किसी कारण वश सड़क पर गिर गई. दाल गिरने के कारण बुजुर्ग शख्स परेशान हो गया. ऐसे में पुलिस ने शख्स की मदद कर सबका दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर इन पुलिसकर्मियों की तारीफ हो रही है. वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स कमेंट कर रहे हैं.

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सड़क पर दाल गिरने के कारण बुजुर्ग शख्स परेशान हो रहा है. इस शख्स की मदद के लिए कई पुलिसकर्मी मदद कर रहे हैं. कोई ट्रैफिक देख रहा है तो कोई दाल बटोर रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया गया है.

इसे @mktyaggi नाम के यूज़र ने शेयर किया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 30 हज़ार से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है-  पुलिस का ये रूप देखकर दिल खुश हो गया है. वहीं इस वीडियो पर एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- अति सराहनीय कार्य.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Human Story, Trending Story, Police News, Police Saved Man, Ajab Gajab Story, Trending And Viral Story, News And Trending
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com