विज्ञापन
This Article is From May 27, 2024

इवेंट में खाली पड़ा रहा स्टॉल, इंटरनेट पर मिला जबरदस्त सपोर्ट, ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले इंडियन शेफ की यूजर्स ने यूं की हौसला अफजाई

ऑस्ट्रेलिया में रह रहे इन इंडियन शेफ को इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. पढ़ें क्या पूरा माजरा.

इवेंट में खाली पड़ा रहा स्टॉल, इंटरनेट पर मिला जबरदस्त सपोर्ट, ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले इंडियन शेफ की यूजर्स ने यूं की हौसला अफजाई
ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले इंडियन शेफ की सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

किसी इवेंट में मसलन किसी मेले में या फेस्टिवल में जाकर आप अपना स्टॉल लगाएं, लेकिन सुबह से शाम तक एक बंदा भी आपके आसपास न आए, तो सोचिए कैसा लगेगा. शायद स्टॉल लगाने वाले ऐसे लोग मायूस हो जाएं और उसके बाद दोबारा कभी ये कोशिश न करें कि, इस तरह किसी इवेंट में शामिल हो सकें. ऑस्ट्रेलिया के एक शेफ के साथ भी ऐसा ही हुआ. ये शेफ इंडियन हैं, जो एक इवेंट में स्टॉल लगाने पहुंचा था. वो पूरा दिन लोगों का इंतजार करता रहा, लेकिन उनके स्टॉल पर कोई नहीं आया. खुद उनके रेस्टोरेंट ने उनका वीडियो पोस्ट किया. इसके बाद उन्हें इंटरनेट पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला.

खाली पड़ा रहा स्टॉल

द कर्नल रेस्टोरेंट के इंस्टाग्राम अकाउंट से वायरल हो रहे पोस्ट में एक इंडियन शेफ नजर आ रहे हैं. उनका नाम है पदम व्यास. पदम व्यास 'द कर्नल रेस्टोरेंट' के हेड शेफ हैं. पदम व्यास ने अपने रेस्टोरेंट की तरफ से एक स्टॉल लगाया था. ये स्टॉल सिडनी में लगे एक इवेंट में लगा था. खुद पदम व्यास के रेस्टोरेंट ने इस स्टॉल का वीडियो भी शेयर किया, जिसमें कैप्शन दिया कि, उनके फूड को ट्राई करने के लिए सुबह से शाम तक कोई नहीं आया. वीडियो में आप देख सकते हैं कि, स्टॉल पर पदम व्यास अलग-अलग तरह के खाने को सजा कर बैठे हैं, जिसमें समोसा और कुछ फूड आइटम्स के साथ कुछ जूसेस भी नजर आ रहे हैं, लेकिन इन्हें चखने के लिए कोई भी वहां नहीं पहुंचा.

यहां देखें पोस्ट

इंटरनेट पर मिला सपोर्ट

पदम व्यास का स्टॉल भले ही इवेंट में खाली रहा हो, लेकिन इंटरनेट पर उन्हें बेशुमार प्यार मिल रहा है. एक यूजर ने लिखा कि, 'सिर्फ इनके हाथ का बना खाना खाने ऑस्ट्रेलिया जाउंगा.' एक यूजर ने लिखा कि, 'जिन्हें पता नहीं है कि इंडियन फूड क्या होता है, उन्हें पता नहीं कि वो क्या मिस कर रहे हैं.' एक यूजर ने लिखा कि, 'मैं उनके रेस्टोरेंट जा चुका हूं, वहां बहुत टेस्टी खाना मिलता है.' कुछ यूजर ने आगे के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

ये भी पढ़ें: Gadgets 360 With Technical Guruji: Tech से जुड़े सवाल का Technical Guruji देंगे जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sydney Restaurant, Food Stall, Australia, Heartbreaking Experience, Elderly Indian Chef
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com