विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2017

विराट कोहली या अनुष्का शर्मा, जानिए कौन है दोनों में ज्यादा पढ़ा-लिखा

विराट ने क्रिकेट में टीम इंडिया का नाम रोशन किया तो वहीं बॉलीवुड में अनुष्का का नाम सुपरस्टार्स के बीच लिया जाता है. लेकिन दोनों की एज्युकेशन क्वालिफिकेशन जानेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे.

विराट कोहली या अनुष्का शर्मा, जानिए कौन है दोनों में ज्यादा पढ़ा-लिखा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली में शादी की और 21 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन है.
नई दिल्ली: साल की सबसे चर्चित शादी क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी हो चुकी है. ये शादी इटली के शहर फ्लोरेंस के बोर्गो फिनोशिटो रिज़ॉर्ट में हुई. अब 21 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन दिया जाएगा और मुंबई में अनुष्का के बॉलीवुड के करीबी दोस्तों के लिए 26 दिसंबर को पार्टी रखी गई है. दोनों जल्द ही भारत आने वाले हैं. बता दें, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा काफी समय से रिलेशनशिप में थे.

पढ़ें- विराट-अनुष्‍का का 21 दिसंबर को दिल्‍ली में ग्रैंड रिसेप्‍शन, 26 को मुंबई में पार्टी​

दोनों ही अपनी-अपनी फील्ड के सुपरस्टार हैं. विराट ने क्रिकेट में टीम इंडिया का नाम रोशन किया तो वहीं बॉलीवुड में अनुष्का का नाम सुपरस्टार्स के बीच लिया जाता है. लेकिन दोनों की एज्युकेशन क्वालिफिकेशन जानेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे. आइए आपको बताते हैं दोनों में सबसे ज्यादा कौन पढ़ा-लिखा है.

पढ़ें- इटली में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने रचाई शादी, ट्विटर पर लिखा यह संदेश...
 
virat kohli anushka sharma

अनुष्का शर्मा हैं ज्यादा पढ़ी लिखी
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, अनुष्का शर्मा ने आर्ट्स से बैचलर डिग्री की थी और इकोनॉमिक्स से मास्टर्स किया है. उन्होंने इंटर्व्यू के दौरान कहा था- ''मैं स्कूल और कॉलेज में टॉपर हुआ करती थी. मुझे पता था कि मुझे मॉडलिंग ही करना है. लेकिन मैं चाहती थी कि मैं पढ़ाई करने के बाद मॉडलिंग पर फोकस करूं. लोग मेरे माता-पिता से कहते हैं कि आपकी बेटी तो मॉडलिंग करने लगी. तो मेरे माता-पिता भी कह देते हैं कि हां, पर वो स्कूल की टॉपर भी रही है.'' 

पढ़ें - Photos: जानिए विराट-अनुष्‍का के वेडिंग वेन्‍यू के बारे में मजेदार फैक्‍ट्स
 
virat kohli anushka sharma wedding

विराट कोहली हैं 12वीं पास
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली ने 12वीं तक विशाल भारती पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है. 1998 में विराट कोहली ने वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी ज्वाइन की और पूरा फोकस क्रिकेट पर रखा. उनकी मैथ और साइंस की टीचर अभी भी उनको ब्राइट और अलर्ट स्टूडेंट मानती हैं.

देखें वीडियो: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने रचाई शादी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli Marriage, Virat Anushka Wedding, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com