विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2025

दुल्हन ने घोड़ी पर चढ़कर ली शादी में शाही एंट्री, वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

इन दिनों इंटरनेट पर एक दुल्हन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो घोड़ी पर सवार होकर शादी में ग्रैंड एंट्री लेती नजर आ रही है, जिसे देखकर शादी में आए रिश्तेदारों से लेकर मेहमान तक हर कोई हक्का-बक्का रह गया.

दुल्हन ने घोड़ी पर चढ़कर ली शादी में शाही एंट्री, वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
शादी में दुल्हन ने ली ऐसी धमाकेदार एंट्री, एक टक देखते रह गए रिश्तेदार

Dulhan Arrives on Ghodi: शादी का सीज़न भले ही खत्म होने को हो, लेकिन एक वायरल वीडियो ने जाते-जाते भी सोशल मीडिया का माहौल गर्म कर दिया है. इस बार चर्चा का विषय बना है एक दुल्हन का शाही अंदाज़, जिसने पारंपरिक परंपराओं को तोड़ते हुए अपनी शादी (Dulhan Ghodi Entry) में कुछ हटकर किया और सबको हैरान कर दिया. इंटरनेट पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स का रिएक्शन देखते ही बन रहा है.

घोड़ी पर बैठकर आई दुल्हन, हुआ धमाकेदार स्वागत (Trending Wedding Video)

अब तक हमने देखा है कि दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर शादी में शाही एंट्री करता है, लेकिन इस वायरल वीडियो में कहानी बिल्कुल उलटी है. वीडियो में दुल्हन घोड़ी पर बैठकर पूरे शाही अंदाज़ में मैरिज वेन्यू में एंट्री करती है. भारी लहंगे और पारंपरिक ज्वेलरी में सजी यह दुल्हन घोड़ी पर इतनी सहजता से बैठी है कि देखकर हर कोई दंग रह जाता है. दुल्हन का लहंगे का घेरा घोड़ी पर बड़ी खूबसूरती से फैला हुआ है और उसका आत्मविश्वास भरा चेहरा इस पल को और भी खास बना देता है. मेहमानों के चेहरे पर हैरानी साफ देखी जा सकती है. कोई वीडियो बना रहा है, तो कोई तालियां बजा रहा है.

यहां देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर वीडियो मचा रहा धमाल (Bride On Horse Viral Video)

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @vikki_chaudhaary नाम के पेज से शेयर किया गया है और अब तक इसे 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. यूजर्स ने इस ब्राइडल एंट्री को खूब पसंद किया है और कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, अब दूल्हा क्या ऊंट पर आएगा? वहीं किसी ने कहा, ये हुई न बात. अब शादी में असली बराबरी दिखी है. कई यूजर्स ने तो हंसते-हंसते इमोजी की लाइन ही लगा दी.

ये भी पढ़ें:- क्या आप जानते हैं बिना खून पिए कितने दिन जिंदा रहते हैं मच्छर? जवाब चौंका देगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bride Grand Entry On Horse In Wedding, Bride Arrives In Wedding Sitting On Horse, Ghode Par Beth Kar Dulhan Ne Shaadi Me Li Entry, Ghode Par Beth Kar Dulhan Shadi Me Aayi Dulhan, Bride On Horse Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com