विज्ञापन
This Article is From May 01, 2023

दूल्हे की घोड़ी पर चढ़कर डांस कर रही थी दुल्हन, तभी हुआ कुछ ऐसा लोगों की निकल गई चीख, बोले- भाई 7 जन्म तक याद रखेगा

सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे दूल्हे की घोड़ी पर चढ़कर डांस करती नजर आ रही है. इस दौरान कुछ ऐसा होता है कि लोगों की चीख निकल जाती है.

दूल्हे की घोड़ी पर चढ़कर डांस कर रही थी दुल्हन, तभी हुआ कुछ ऐसा लोगों की निकल गई चीख, बोले- भाई 7 जन्म तक याद रखेगा
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शादी का वीडियो
नई दिल्ली:

रील बनाने का शौक इन दिनों लोगों को क्या क्या करने पर मजबूर नहीं कर देता. रील बनाने की शौकीन एक दुल्हन ने अपनी शादी के दिन ही ऐसा अजब कारनामा किया कि देखने वाले हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप तो क्या यूजर्स भी यही कह रहे हैं कि 'हम तो डूबेंगे सनम साथ में तुम्हें भी ले डूबेंगे' कहावत की ये दुल्हन मिसाल बन गई है. दुल्हन की वजह से दूल्हे के साथ ऐसा हादसा हुआ, जो वो शायद ही कभी भूल सकेगा. आखिर क्या हुआ ऐसा चलिए आपको बताते हैं.

इस वीडियो को देखकर ये तो अंदाजा लगाया ही जा सकता है कि दुल्हन को रील बनाने का कितना शौक होगा. रील बनाने का शौक न हो तो कम से कम शादी की हर तस्वीर में छा जाने और वीडियो में कुछ अलग कर दिखाने का शौक जरूर होगा, जिसकी खातिर ये दुल्हन उस घोड़ी पर ही चढ़ गई जिस पर दूल्हा सवार था. उसके बाद बिना देर किए घोड़ी पर ही डांस करना शुरू कर दिया.

यहां तक तो सब ठीक था. दूल्हा दुल्हन और घोड़ी को घेरकर लोग खड़े थे. दूल्हे को भी शायद अपनी नई नवेली दुल्हन की इस अदा से कोई इंकार नहीं था. पर अचानक जो हुआ उसने पूरा नजारा ही बदल दिया. दूल्हा चुपचाप दुल्हन के डांस को देख रहा था, तभी अचानक दुल्हन का पैर फिसल जाता है. खुद को बचाने के लिए दुल्हन दूल्हे का सहारा लेती है, लेकिन खुद बचने की जगह उल्टे उसे भी लेकर घोड़े से नीचे गिर जाती है.

इंस्टाग्राम पर संस्कारी बंदी नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि हम तो गिरेंगे तुम्हें भी नहीं छोड़ेंगे. एक यूजर ने लिखा कि रील बनाने वाली से शादी करोगे तो यही होगा. एक यूजर ने लिखा कि शादी की इतनी खुशी पहले नहीं देखी. एक यूजर ने मजाकिया कमेंट किया कि शादी के बाद पत्नी सिर चढ़ती है, यहां तो शादी के समय ही दुल्हन ऐसी कोशिश करने लगी है.

ये भी देखें: 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wedding Video, Wedding Viral Video, Bride Funny Dance In Wedding, Bride Viral Dance, Bride Dancing On Horse, Bride Funny Dance On Horse, Bride Video, Funny Wedding Incidents, Wedding Incidents Video, Indian Funny Weddig Videos, Happy Bride Dance Video, Groom Fall From Horse, Bride Fall From Horse Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com