सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर बड़े ही क्यूट वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इनमें से कुछ वीडियो देखने के बाद तो लोग उन पर फिदा ही हो जाते हैं. दरअसल इन वीडियोज में कुछ नजारें ऐसे होते हैं, जिस पर नजर जाकर ठहर ही जाती है. इन दिनों फिर से सोशल मीडिया पर एक बेहद ही कमाल का वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. असल में ये वीडियो है ही इतना दिलचस्प कि इसे देखने के बाद आप भी मन ही मन मुस्कुराने लगेंगे.
इस बार सोशल मीडिया पर एक बेहद ही प्यारी बत्तख (Duck) अपने अनोखे कारनामे की वजह से सुर्खियां बटोर रही है. इस तरह का सुपरक्यूट वीडियो शायद ही पहले कभी देखा हो. वीडियो में देखा जा सकता है कि न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित मैराथन (New York City marathon) में लोगों के साथ एक बत्तख ने भी भाग लिया. बस अब यही बत्तख लोगों की आंखों का तारा बनी हई है. ये बत्तख भी मैराथन में लोगों के साथ पूरे जोश से दौड़ लगाती दिखीं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
यहां देखिए वीडियो-
.ये भी पढ़ें: छत पर खतरनाक स्टंट दिखा रहे थे बच्चे, वायरल वीडियो देख सहम जाएगा हर कोई
आपको बता दें कि इस बत्तख ने न सिर्फ मैराथन (Marathon) में हिस्सा लिया, बल्कि लोगों के साथ दौड़कर हर किसी का दिल भी जीत लिया. अब सोशल मीडिया पर इसी वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. ये वीडियो Seducktive नामक इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. इस वीडियो अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं. इसके साथ ही लोग बत्तख की क्यूटनेस की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
सोशल मीडिया (Social Media) पर जैसे ही ये वीडियो शेयर किया गया वैसे ही लोगों भी इस पर दिल जीतने वाले कमेंट करने लगे. एक यूजर ने कहा कि मैराथन में दौड़ती इस बत्तख को देख दिनभर की थकान दूर हो गई. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि कई बार ऐसे लम्हें घट जाते हैं, जिनके बारे में आप सोचते तक नहीं. मगर इन्हीं की वजह से लोगों को खिलखिलाने का मौका मिल जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं