Small Business Success: आज के दौर में ज्यादातर लोग मानते हैं कि अच्छी नौकरी या सरकारी जॉब ही कमाई का पक्का रास्ता है. इसी सोच के बीच कंटेंट क्रिएटर नलिनी उनगर का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. उन्होंने अपने X अकाउंट पर बताया कि उनके घर के पास मौजूद एक साधारण सी ड्राई क्लीनिंग शॉप हर महीने दो लाख रुपये से ज्यादा कमा रही है. नलिनी के मुताबिक वह अक्सर अपने कपड़े वहीं देती हैं. बातचीत के दौरान दुकानदार ने अपनी कमाई का पूरा हिसाब साझा किया, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए.
रोज की कमाई का पूरा गणित (Daily Earnings Breakdown)
नलिनी ने पोस्ट में बताया कि ड्राई क्लीनर रोज करीब 350 कपड़े प्रेस करता है. एक कपड़े की कीमत 10 रुपये है, यानी रोज 3,500 रुपये. इसके अलावा करीब 20 महंगे कपड़े ड्राई क्लीन होते हैं, जिनका चार्ज 350 रुपये प्रति कपड़ा है. इससे रोज करीब 7,000 रुपये की कमाई होती है. इस तरह रोज की कुल कमाई करीब 10,500 रुपये बैठती है. अगर महीने में 27 दिन दुकान चले, तो कुल कमाई लगभग 2.8 लाख रुपये हो जाती है.
Yesterday, I was talking with the dry cleaning shop owner near my house, where I regularly go. He and his wife both work together, and they have two helpers on salary. I was shocked when they said they earn around ₹2,00,000 per month, which is equal to a 10+ years experienced… pic.twitter.com/BjPddpb9Me
— Nalini Unagar (@NalinisKitchen) February 9, 2026
खर्च निकालने के बाद कितना बचता है (Monthly Expenses and Savings)
दुकान मालिक ने बताया कि दुकान उनकी अपनी है, इसलिए किराया नहीं देना पड़ता. बिजली बिल करीब 6,000 रुपये आता है और दो हेल्पर की सैलरी लगभग 40,000 रुपये है. बाकी खर्च निकालने के बाद भी हर महीने करीब 2.3 लाख रुपये बच जाते हैं.
ये भी पढ़ें:-1897 का शाही मेन्यू वायरल, 128 साल पुरानी थाली ने खोले महाराजाओं के स्वाद के राज
लोगों की प्रतिक्रियाएं (dry cleaner income)
इस पोस्ट पर लोगों ने कहा कि कमाई डिग्री से नहीं, हुनर और मेहनत से होती है. कुछ ने टैक्स और खर्चों पर सवाल उठाए, लेकिन ज्यादातर यूजर्स ने इसे छोटे बिजनेस की ताकत बताया. यह खबर इसलिए जरूरी है क्योंकि यह दिखाती है कि छोटी शुरुआत भी बड़ा मुकाम दिला सकती है. शायद अब लोग नौकरी के साथ साथ बिजनेस को भी नए नजरिए से देखें.
ये भी पढ़ें:-मेरे लिए पति हर साल खरीदते हैं 3 किलो सोना...बिजनेसमैन की पत्नी का दावा वायरल
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं