विज्ञापन

Border 2 Box Office Collection Day 18: बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 की आंधी बरकरार, सनी देओल की फिल्म ने 18वें दिन कमाए इतने करोड़

Border 2 Box Office Collection Day 18: सनी देओल की नई फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई यह वॉर ड्रामा अब भारत में 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है.

Border 2 Box Office Collection Day 18: बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 की आंधी बरकरार, सनी देओल की फिल्म ने 18वें दिन कमाए इतने करोड़
Border 2 Box Office Collection Day 18: बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 18

Border 2 Box Office Collection Day 18: अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी और सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई यह वॉर ड्रामा अब भारत में 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है. फिल्म ने हर दिन करोड़ों रुपये में कमाई की है. फिल्म में सनी देओल और वरुण धवन के एक्शन ने हर किसी के दिल को जीता है. इनके अलावा अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ ने भी अपनी इमोशनल कहानी से फैन्स की आंखें नम कर दीं. बॉर्डर 2 बीते 17 दिनों में कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़ चुकी है, अब फिल्म के 18वें दिन (9 फरवरी, सोमवार) का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. 18वें दिन भी सनी देओल की फिल्म ने शानदार कमाई की है. 

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने इलायची के नाम पर किया पान मसाला कंपनी का विज्ञापन

Latest and Breaking News on NDTV

बॉर्डर 2 का 18वें दिन का कलेक्शन

ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, 18वें दिन फिल्म ने करीब 1.03 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमें हिंदी ऑक्यूपेंसी सिर्फ 6.31% रही. लेकिन कुल मिलाकर फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा. ओपनिंग वीकेंड में ही इसने 224.25 करोड़ रुपये कमाए थे. रिपब्लिक डे पर बड़ा उछाल आया और दूसरे वीकेंड में भी अच्छी कमाई जारी रही. अब यह 300 करोड़ के आंकड़े को पार करके सनी देओल के लिए एक और बड़ी हिट साबित हुई है.

Latest and Breaking News on NDTV

फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई

वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 458.16 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. ओवरसीज में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है, जिसमें भारतीय सेना, एयर फोर्स और नेवी की बहादुरी दिखाई गई है. यह 1997 की क्लासिक फिल्म बॉर्डर की स्टैंडअलोन सीक्वल है, जिसे अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है. कास्ट में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा जैसे कलाकार हैं. प्रोडक्शन टी-सीरीज और जे.पी. फिल्म्स ने किया है. फिल्म की कहानी मल्टी-फ्रंट ऑपरेशन्स पर फोकस करती है, जो दर्शकों को भावुक और एक्शन से भरपूर अनुभव दे रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Deol, Border 2, Border 2 Box Office Collection Day 18, Border 2 Box Office Collection, Border 2 Worldwide Box Office Collection Day 18
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com