विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2026

ई-रिक्शा को टक्कर, बुलेट वाला 10 फीट ऊपर उछल गया; तंबाकू कारोबारी के बेटे ने कैसे मचाया सड़क पर उत्पात?

प्रत्यक्षदर्शियों ने एनडीटीवी को बताया कि घटना दोपहर 3:15 बजे रेव-3 (Rev-3) मॉल के पास घटी. चश्मदीदों ने बताया कि गाड़ी लैंबोर्गिनी थी जिसे वहां के मशहूर तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा का बेटा शिवम चला रहा था. गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी और शिवम मिश्रा कथित तौर पर भारी नशे में था.

ई-रिक्शा को टक्कर, बुलेट वाला 10 फीट ऊपर उछल गया; तंबाकू कारोबारी के बेटे ने कैसे मचाया सड़क पर उत्पात?
  • कानपुर के वीआईपी रोड पर तंबाकू व्यापारी के बेटे शिवम ने तेज रफ्तार से गाड़ी चलाकर छह लोगों को घायल कर दिया
  • शिवम मिश्रा कथित तौर पर भारी नशे में था और उसने लैंबोर्गिनी गाड़ी से ऑटो-रिक्शा और मोटरसाइकिल को टक्कर मारी
  • टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार हवा में उछल गया और गाड़ी बिजली के खंभे से टकराकर रुकी
कानपुर:

कानपुर में रविवार की दोपहर सड़क पर जो तांडव हुआ, उसने लापरवाही की एक अलग ही कहानी बयां कर दी. कानपुर के वीआईपी रोड पर तंबाकू व्यापारी के बेटे ने सड़क पर जो कोहराम मचाया उसका वीडियो सब देख ही चुके हैं. रसूख की सनक और नशे में रफ्तार का एक्सीलेटर जो चढ़ा,उसने करीब 6 लोगों को घायल कर दिया. स्पीड इतनी कि खुद की अपनी पॉश गाड़ी का नुकसान भी करा लिया. इस पूरी घटना की आंखोदेखी लोगों ने एनडीटीवी को बताई है. 

भारी नशे में, रफ्तार का गंदा खेल 

प्रत्यक्षदर्शियों ने एनडीटीवी को बताया कि घटना दोपहर 3:15 बजे रेव-3 (Rev-3) मॉल के पास घटी. चश्मदीदों  ने बताया कि गाड़ी लैंबोर्गिनी थी जिसे वहां के मशहूर तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा का बेटा शिवम चला रहा था. गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी और  शिवम मिश्रा कथित तौर पर भारी नशे में था. चश्मदीदों ने आगे बताया कि कार ने सबसे पहले एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर खड़ी हुई रॉयल एनफील्ड (Bullet) मोटरसाइकिल से जा टकराई.टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार हवा में लगभग 10 फीट ऊपर उछल गया.इसके बाद कार मोटरसाइकिल के अगले पहिए पर चढ़ गई और उसे कुछ दूर तक घसीटती ले गई,जिसके बाद वह एक बिजली के खंभे से टकराकर रुकी.

बाउंसर लगे बचाने पर एक न चली 

इस हिला देने वाले हादसे ने 6 लोगों को घायल कर दिया है. दुर्घटना में घायल अन्य लोगों की हड्डियां टूटने से लेकर खरोंचें तक आ गई हैं.आरोप है कि टक्कर के बाद रुकने के बजाय शिवम मिश्रा ने मौके से भागने की कोशिश की थी. शिवम के साथ जो बाउंसर थे वो उसके पीछे चल रहे थे. हादसे के बाद सारे शिवम को बचाने में लग गए,लेकिन जनता के सामने एक न चली और गुस्साए राहगीरों ने लैंबोर्गिनी एवेंटाडोर के शीशे तोड़ दिए. 

बाद में विवाद बढ़ता देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और शिवम को भीड़ से बचा लिया. घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.आरटीओ (RTO) कोड के अनुसार, इस लग्जरी कार की कीमत 6 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है और यह उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी में रजिस्टर्ड है.हादसे में कार को भी भारी नुकसान पहुंचा है और फिलहाल यह पुलिस की हिरासत में है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanpur News, UP News, Kanpur Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com