Drunk Man Viral Video: देशभर में होली का जश्न बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई रंगों की होली से रमा दिखा. सोशल मीडिया पर होली से जुड़े एक से बढ़कर एक वीडियोज और फोटोज देखने को मिल रहे हैं. एक ओर जहां कुछ वीडियोज दिल जीत रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ वीडियोज ऐसे भी हैं, जिन्हें देखकर लोगों के होश उड़ रहे हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बड़े ही अजीबोगरीब तरीके से जश्न मनाता नजर आ रहा है.
यहां देखें वीडियो
एक पेग पीते ही शराबी बन गया रोमन रेंस#HoliCelebrations #holi2023 pic.twitter.com/WqngWObXnn
— STUNNED VIDEOS (@kumarayush084) March 8, 2023
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इंटरनेट पर अक्सर ऐसे वीडियोज सामने आते रहते हैं, जिसमें नशे में चूर कुछ लोग कुछ ऐसी हरकतें कर देते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हक्का-बक्का रह जाता है. हाल ही में वायरल इस वीडियो को देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं. वायरल हो रहा यह वीडियो किसी बस्ती के इलाके का लग रहा है, जहां पूरा माहौल होली वाला नजर आ रहा है. इस दौरान कुछ लोग एक-दूसरे को रंग लगा रहा है, तो कुछ अपने में मगन है, लेकिन इसी बीच बड़े आराम से चला आ रहा शख्स अचानक दौड़ लगा लेता है और नाले में कूद पड़ता है.
वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है मानो शख्स नाले को स्विमिंग पूल समझकर उसमें छलांग लगा बैठा हो. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर वायरल इस वीडियो को @kumarayush084 नाम के हैंडल से शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'एक पेग पीते ही शराबी बन गया रोमन रेंस.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं