विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2018

अस्पताल में ये डॉक्टर करता है प्रेग्नेंट लड़कियों के साथ डांस, देखें वायरल वीडियो

ये हैं ब्राजीलियन डॉक्टर फर्नेंडो गुडेस दा कुन्हा, जिनके डांस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है. वो प्रेग्नेंट महिलाओं को डांस कर एक्सरसाइज कराते हैं.

अस्पताल में ये डॉक्टर करता है प्रेग्नेंट लड़कियों के साथ डांस, देखें वायरल वीडियो
ये हैं ब्राजीलियन डॉक्टर फर्नेंडो गुडेस दा कुन्हा, जिनके डांस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है.
  • प्रग्नेंट महिलाओं के साथ डांस करता है ये डॉक्टर.
  • उन्होंने माना- डांस करने से मिलता है लेबर पेन में आराम.
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं उनके वीडियो.
नई दिल्ली: कहा जाता है कि डांस सबसे अच्छी एक्सरसाइज होती है. उससे कई बीमारियां ठीक हो जाती हैं. बिना प्रैक्टिस डांस करने से बॉडी का बैलेंस बना रहता है. लेकिन क्या प्रेग्नेंसी के दौरान डांस से लेबर पेन में आराम मिल सकता है? जी हां, डांस करने से लेबर पेन में आराम मिल सकता है. ये एक ब्राजीलियन डॉक्टर का कहना है. जो डांस से लेबर पेन को दूर कर देता है.

इस कश्मीरी लड़के के स्टंट ने रोकीं लोगों की सांसें, विचलित कर सकता है ये वीडियो

ये हैं ब्राजीलियन डॉक्टर फर्नेंडो गुडेस दा कुन्हा, जिनके डांस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है. इस डॉक्टर के मुताबिक, महिलाएं जो लेबर पेन में रहती हैं उनके लिए डांस करना बहुत जरूरी है क्योंकि उससे आराम मिलता है. डांस की वजह से बच्चे को आराम से बाहर लाया जा सकता है. ज्यादा जोर देने की जरूरत नहीं पड़ती.

Viral Photo: मां-बेटा दोनों सीट पर विराजमान, लेकिन नैनी को बिठाया मेट्रो के फर्श पर

डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए  हैं जो काफी वायरल हो रहे हैं. एक तरफ हम देखते हैं कि डॉक्टर पेशेंट से काफी सीरियस रहते हैं लेकिन यहां डॉक्टर प्रेग्नेंट लड़कियों के साथ डांस करते हैं और एक्सरसाइज कराते हैं.

अगर आपके फोन पर आता है Good Morning मैसेज, तो हो जाइए सावधान, हो रहा है ऐसा

देखें वीडियो-
 
 
(वैसे तो ये एक खबर है, लेकिन अगर आपके मन में भी ऐसा ही कुछ करने का ख्याल आ रहा है तो पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें. )
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Doctor, Doctor Dance, Pregnant, Pregnant Women, Video, Pregnancy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com