चांदनी चौक(New Chandani Chowk) का नाम सुनते ही दिमाग में तंग गलियां, जाम और भीड़ (Jam and Congested Area) का दृश्य सामने आ जाता है. इतना होने के बावजूद भी ये बाज़ार (Chandani Chowk Market) पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. देश-विदेश से लोग यहां ख़रीदारी करने आते हैं. चांदनी चौक में वो सारी चीज़ें आसानी से मिल जाती हैं, जो हमारी ज़रूरत की होती हैं. उसके अलावा यहां खाने-पीने की भी चीज़ें भी बेहद आसानी से मिल जाती हैं. देखा जाए तो चांदनी चौक का अपना एक अलग महत्व है.
अभी हाल ही में चांदनी चौक का सौंदर्यीकरण हुआ है, जो बेहद लुभावना है. पुराने बाज़ार को तो सभी लोग जानते हैं, मगर नए बाज़ार से आप कितने वाकिफ़ हैं? आइए, हम आपको एक अलग चांदनी चौक का आपको दर्शन करवाते हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
वीडियो को देखें
इस वीडियो को देखने के बाद आपके मन में भी चांदनी चौक घूमने की इच्छा हो रही होगी. अभी हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चांदनी चौक का उद्घाटन किया है.

नई चांदनी चौक अपने स्वाभाव से बिल्कुल अलग और बेहतरीन है. सड़कें चौड़ी हो गई हैं. चारों तरफ़ लाइट लगी हुई हैं. बाज़ार में काफी जगह देखने को मिल रहा है.
चांदनी चौक घूमने आए पर्यटकों ने काफी बड़ाई भी की. आस-पास के दुकानदारों ने एनडीटीवी को बताया कि नए मार्केट में काफी चहल-पहल है. स्पेस होने के कारण लोग आसानी से इस जगह का लुत्फ उठा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं