विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2026

मुंह में इंसान की टांग दबाए घूमता दिखा कुत्ता, शिमला में VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप, शोकॉज नोटिस

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. मंगलवार सुबह एक कुत्ता इंसान की टांग मुंह में दबाकर घूमता दिखा. वीडियो सामने आते ही हड़कंप मच गया.

मुंह में इंसान की टांग दबाए घूमता दिखा कुत्ता, शिमला में VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप, शोकॉज नोटिस
शिमला में इंसान की टांग लेकर घूमता दिखा कुत्ता
  • शिमला के एआईएमएस अस्पताल में कुत्ते ने एक मरीज के अम्प्यूटेड अंग को मुंह में दबाकर घूमते हुए देखा गया
  • जांच में पाया गया कि बायोमेडिकल वेस्ट कॉम्प्लेक्स का दरवाजा सफाई कर्मियों ने खुला और असुरक्षित छोड़ दिया था
  • कुत्ते ने पैक किए गए बैग से अम्प्यूटेड अंग निकाल लिया और उसे सड़क पर लेकर घूमता दिखा
शिमला:

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. मंगलवार सुबह एक कुत्ता इंसान की टांग मुंह में दबाकर घूमता दिखा. वीडियो सामने आते ही हड़कंप मच गया. अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (एआईएमएसएस) चमियाणा के परिसर में यह कुत्ता देखा गया है. इस घटना के बाद लोग दहशत में हैं. लोग कुत्ते को देखते ही भयभीत हो गए. देखते ही देखते फौरन जांच कमेटी गठित की गई. अब इस पूरे मामले में बड़ा खुलासा भी हुआ है.

कैसे हो गई इतनी बड़ी चूक?

अस्पताल के एमएस डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने अपनी जांच में पाया है कि 19 फरवरी को CTVS विभाग में एक मरीज की घुटने के ऊपर (Above Knee) अम्प्यूटेशन सर्जरी की गई थी. एम्प्यूटेड अंग को नियमानुसार बायोमेडिकल वेस्ट बैग में पैक कर AIMSS के बायोमेडिकल वेस्ट कॉम्प्लेक्स में आगे निस्तारण के लिए रख दिया गया था, जिसे बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण एजेंसी (Enviro Engineers) की ओर उठाया जाना था. 21 फरवरी की रात जब बायोमेडिकल वेस्ट को कॉम्प्लेक्स में लाया जा रहा था, उस दौरान सफाई कर्मियों की ओर से बायोमेडिकल वेस्ट कॉम्प्लेक्स का दरवाजा खुला और असुरक्षित छोड़ दिया गया. आशंका है कि इसी दौरान किसी कुत्ते ने पैक किए गए बैग सेएम्प्यूटेड अंग निकाल लिया. अगले दिन कॉम्प्लेक्स के बाहर खाली बैग मिला.

यह भी पढ़ें- IDFC FIRST Bank ने हरियाणा सरकार को लौटाए 583 करोड़ रुपए, धोखाधड़ी की जांच के बीच बैंक का बड़ा फैसला

कारण बताओ नोटिस जारी, होगा ऐक्शन 

अस्पताल के एमएस ने बताया कि सफाईकर्मियों ने गुम हुए अंग को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला. 24 फरवरी को एक कुत्ता उसी अंग को मुंह में लेकर घूमता हुआ दिखाई दिया. सुरक्षाकर्मियों ने उसे वापस लेने का प्रयास किया, लेकिन कुत्ता आक्रामक हो गया और भाग गया. इस मामले में 21 फरवरी की रात ड्यूटी पर तैनात सफाई कर्मियों एवं संबंधित सैनिटेशन सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. उनके जवाब प्राप्त होने के बाद आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई तय की जाएगी. सैनिटेशन ठेकेदार को बायोमेडिकल वेस्ट के सुरक्षित भंडारण और निस्तारण को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण एजेंसी को अस्पताल परिसर से समयबद्ध तरीके से कचरे का उठान सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है.

यह भी पढ़ें-  अंबाला के उगाला गांव में पीलिया का तांडव! 16 बच्चे बीमार, प्रशासन हुआ अलर्ट
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shimla Viral Video, Shimla News In Hindi, Shimla Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com