विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2021

सूमो फाइटर बनकर लड़कियों ने किया 'आई हूं UP-बिहार लूटने' गीत पर धमाकेदार डांस, 20 लाख बार देखा गया Video

इंस्टाग्राम (Instagram) पर वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. निहारिका (Niharika NM) और रूही दोसानी (Ruhee Dosani) ने एक वीडियो शेयर किया, जहां दोनों ने 'मैं आई हूं यूपी-बिहार लूटने...' (Main Aai Hoon UP Bihar Lootne) पर डांस किया.

सूमो फाइटर बनकर लड़कियों ने किया 'आई हूं UP-बिहार लूटने' गीत पर धमाकेदार डांस, 20 लाख बार देखा गया Video
लड़कियों ने किया 'आई हूं UP-बिहार लूटने' गीत पर धमाकेदार डांस, 20 लाख बार देखा गया Video

क्या हो जब दो काफी पॉपुलर कॉन्टेंट किएटर्स की टीम बन जाए? ऐसा वीडियो बनेगा, जो इंटरनेट पर तहलका मचा देगा. ऐसा ही हुआ, जब भारत की दो इंफ्लूएंसर्स ने टीम-अप किया और बॉलीवुड आइटम सॉन्ग पर धमाकेदार डांस किया. इंस्टाग्राम (Instagram) पर वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. निहारिका एनएम (Niharika NM) और रूही दोसानी (Ruhee Dosani) ने दो दिन पहले एक वीडियो शेयर किया, जहां दोनों ने 'मैं आई हूं यूपी-बिहार लूटने...' (Main Aai Hoon UP Bihar Lootne) पर धमाकेदार डांस किया. पोस्ट किए जाने के बाद वीडियो को 2.7 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है.

जहां निहारिका एनएम मजेदार और वायरल वीडियो बनाती है, उनके इंस्टाग्राम पर 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वहीं रूही दोसानी फनी डांस वीडियो बनाती हैं. इन डांस वीडियो में उनके परिवार के सदस्य भी होते हैं. उनके वीडियो को भी मिलियन व्यूज मिलते हैं.

दोनों ने मिलकर शिल्पा शेट्टी के हिट सॉन्ग पर डांस किया. वो भी सूमो रेसलर की कॉस्ट्यूम पहनकर. उनके एक्सप्रेशन्स और डांस ने लोगों का दिल जीत लिया.

देखें Video:

रूही दोसानी ने इस वीडियो को शनिवार को शेयर किया था, जिसके अब तक 2.7 मिलियन व्यूज हो चुके हैं. साथ ही हजारों कमेंट्स आ चुके हैं. मशहूर म्यूजिक कम्पोजर यशराज मुखाते ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'वाह क्या एनर्जी है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हे भगवान, आपका धन्यवाद. मैं देखकर हंस रही हूं.' 

लेखक के बारे में
img
मोहित चतुर्वेदी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Viral Video, Ruhee Dosani, Niharika NM, Main Aai Hoon UP Bihar Lootne
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com