विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2019

इस रेस्तरां में जम्मू-कश्मीर के लोगों को मिल रही है 370 रुपये की छूट, मिलती है 'मोदी जी 56 इंच थाली'

अगर आप जम्मू एवं कश्मीर से हैं, तो दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एक रेस्तरां की सुपर साइज थाली पर 370 रुपये की छूट पा सकते हैं. इस बड़े आकार की थाली में लगभग सभी राज्यों का स्वाद चखने को मिलता है.

इस रेस्तरां में जम्मू-कश्मीर के लोगों को मिल रही है 370 रुपये की छूट, मिलती है 'मोदी जी 56 इंच थाली'
दिल्ली : कनॉट प्लेस के रेस्तरां में जम्मू-कश्मीर के लोगों को मिल रही है 370 रुपये की छूट.

अगर आप जम्मू एवं कश्मीर से हैं, तो दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एक रेस्तरां की सुपर साइज थाली पर 370 रुपये की छूट पा सकते हैं. इस बड़े आकार की थाली में लगभग सभी राज्यों का स्वाद चखने को मिलता है. आडरेर 2.1 नामक रेस्तरां अपने दिलचस्प व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है. यहां पर फिलहाल जम्मू एवं कश्मीर का आधिकारिक पहचान पत्र दिखाकर 'अनुच्छेद 370' थाली पर पूरे 370 रुपये की विशेष छूट की पेशकश की जा रही है.

प्रोपर्टी हड़पने के लिए रिश्तेदार ने केक में मिलाया जहर, बर्थडे केक काटने के बाद हुआ ऐसा

यहां शाकाहारी थाली की कीमत 2,370 रुपये और गैर शाकाहारी (नॉन वेज) थाली की कीमत 2,669 रुपये (कर रहित) है. जम्मू एवं कश्मीर के शाकाहारी मेनू में कश्मीरी पुलाव, खमीर की रोटी, नदरू की शमी, दम आलू और कहवा शामिल हैं। वहीं नॉन-वेज में कश्मीरी पुलाव, खमीर की रोटी, नदरू की शमी, रोगन जोश और कहवा को शामिल किया गया है.

पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्री ने आम आदमी की तरह किया मेट्रो में सफर, बोले- 'मैं मंत्री हूं तो क्या...'

रेस्तरां इससे पहले भी कुछ अलग तरह की थाली शुरू करने के लिए प्रसिद्ध रहा है. यहां 'मोदी जी 56 इंच थाली' से 'बाहुबली पिक्चर' जैसी थाली भी काफी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी है. इसके अलावा आम चुनावों का जश्न मनाने के लिए इस रेस्तरां ने 'युनाइटेड इंडिया थाली' भी पेश की थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Restaurant, Article 370, Article 370 Thali, Jammu-Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com