विज्ञापन

बच्चे पर पड़ी हेडलाइट तो चलती कार से भिड़ गई मादा भालू, डैशकैम में कैद हुआ वीडियो

जापान के उत्तरी होक्काइडो के बिफुका में एक भूरे भालू ने एक सड़क पर जा रही कार पर हमला किया और उसे टक्कर मारी. लगभग 100 किलो की उस मादा भालू के साथ उसका बच्चा भी मौजूद था. सामने आया डैशकैम के रिकॉर्ड हमले का वीडियो.

Japan में मादा भालू ने कार पर किया हमला (फोटो और वीडियो- AFP)

चाहे इंसान हो या जानवर, मां से बड़ा योद्धा कोई नहीं होता, खासकर जब अपने मासूम बच्चे पर किसी भी तरह का खतरा दिखे. अगर किसी मां को अपने बच्चे पर हल्का सा भी खतरा नजर आता है तो आगे वाली की शक्ति की परवाह किए बिना वह उससे भिड़ जाती है. कुछ ऐसा ही नजारा जापान में देखने को मिला है. जापान में लगभग 100 किलो की मादा भालू अपने बच्चे पर खतरा समझकर एक गाड़ी पर हमला कर दिया. कार के डैशकैम में रिकॉर्ड वीडियो सामने आया है और तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

क्या है पूरा मामला?

जापान न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना मंगलवार शाम करीब 7:35 बजे की है. जापान के उत्तरी होक्काइडो के बिफुका में एक भूरे भालू ने एक सड़क पर जा रही कार पर हमला किया और उसे टक्कर मारी. इस कार को 30 साल की एक महिला चला रही थी. पुलिस ने बताया कि मादा भालू लगभग 1.5 मीटर लंबी थी और उसके साथ एक मीटर लंबा उसका बच्चा भी था. 

सामने आए कार के डैशकैम के वीडियो फुटेज में दिखा कि ड्राइवर ने भालुओं को सड़क पर देखा और कार रोक दी. भालू पहले से सड़क पार कर रहे थे लेकिन मादा भालू के रिएक्शन से ऐसा लगता है कि उसे अंधेरे सड़क पर हेडलाइट चलाकर जाती तेज रफ्तार कार से खतरा महसूस हुआ. जैसे ही ड्राइवर ने कार रोकी,  मादा भालू कार के सामने खड़ी हो गई और अपने पंजे फैला लिए. इसके बाद भालू ने कई बार कार पर टक्कर मारी और फिर अपने बच्चे के साथ भाग गई. कार के बोनट पर कई खरोंचें और डेंट (पिचकने के निशान) दिखे, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे भालू के पंजों से बने थे. अच्छी बात यह है कि स्थानीय पुलिस के अनुसार, ड्राइवर को कोई चोट नहीं आई है.

यह भी पढ़ें | आज एक साथ दी जाएगी 23 हाथियों की बलि, दुनिया भर में उठ रही इन बेगुनाहों को बचाने की आवाज

यह भी पढ़ें | अब चुनाव से पहले UP में अध्यक्ष बदलने की तैयारी में कांग्रेस; ब्राह्मण, OBC और मुस्लिम वाला दांव चलेगी पार्टी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Japan, Bear Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com