सोशल मीडिया पर खतरनाक सांपों के वीडियो काफी वायरल होते रहते हैं. जिन्हें देखकर कई बार तो हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं. लेकिन, क्या आपने कभी सांप की नेवले के साथ लड़ाई होते हुए देखा है. ये तो पाको पता ही होगा कि सांप और नेवला एक दूसरे के कट्टर दुश्मन होते हैं और एक दूसरे को फूटी आंख भी नहीं भाते. ऐसे में अगर दोनों आमने-सामने आ जाएं, तो किसी एक की ही जान बच पाती है. छोटा सा दिखने वाला नेवला खतरनाक सांप को भी चारों खाने चित्त कर देता है. ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सांप और नेवले के बीच जबरदस्त फाइट दिखाई गई है.
वायरल हो रहे 44 सेकंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि खतरनाक सांप आराम से पेड़ से लिपटा हुआ है, तभी वहां एक नेवला पहुंच गया. नेवला, सांप के करीब पहुंचते ही उसपर हमला (Snake And Mongoose Fight) कर देता है. वो लगातार सांप को पेड़ की टहनी से नीचे खींचने की कोशिश करता है. लेकिन, जब सांप नीचे नहीं आता तो नेवला उसपर हमला कर देता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नेवला लगातार सांप के शरीर को काट रहा है. वो बार-बार ऐसा करता है. इस खतरनाक वीडिय को देखखर तो कोई भी हैरान रह जाएगा.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
देखें Video:
Rare video of Snake & Mongoose#wildlife @Fight#Rare #Snake#Mongoose@Ajaydubey9 @AnimalPlanet @Discovery @BearGrylls @PMOIndia pic.twitter.com/NbPYyjsAga
— sudhirdandotiya (@sudhirdandotiya) October 27, 2021
आप देख सकते हैं कि सांप कई बार नेवले के चंगुल से बचने में कामयाब भी हो जाता है, लेकिन नेवले की फुर्ती के सामने वो हार जाता है और उसका शिकार हो गया. वीडियो में सांप कहीं से भी नेवले के मुकाबले में नजर हीं आया. सांप चाहे कितना भी खतरनाक क्यों न हो नेवले के आगे वो हार ही जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं