विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2024

शादी में डांस करते-करते अचानक धंस गई जमीन, धरती में समा गए सभी घाराती बाराती, दिल दहला देगा वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे खुशी के माहौल में लोग एक-दूजे के साथ डांस कर रहे होते हैं और अगले ही पल कुछ ऐसा हो जाता है, जिसकी वहां मौजूद लोगों ने कल्पना भी नहीं की होगी.

शादी में डांस करते-करते अचानक धंस गई जमीन, धरती में समा गए सभी घाराती बाराती, दिल दहला देगा वीडियो

शादी-ब्याह हो या कोई और पार्टी फंक्शन डांस के तड़के के बिना सब कुछ अधूरा ही लगता है, लेकिन जरा सोचिए क्या हो जब आप अपने दोस्त-रिश्तेदारों के साथ दिल खोलकर डांस फ्लोर पर ठुमके लगा रहे हों और तभी अचानक जमीन धंस जाए, तो यकीनन ये मंजर कितना खौफनाक होगा. ऐसा सोचकर ही डर के मारे रोंगटे खड़े हो जाएंगे. हाल ही में एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों की सांसें अटका रहा है, जिसे देखकर आपका भी दिल दहल उठेगा. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे खुशी के माहौल में लोग एक-दूजे के साथ डांस कर रहे होते हैं और अगले ही पल कुछ ऐसा हो जाता है, जिसकी वहां मौजूद किसी शख्स ने सपने में भी कल्पना नहीं की होगी. 

यहां देखें वीडियो

शादी का सीजन हो या ना हो, लेकिन सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह से जुड़े एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते ही रहते हैं. कभी कुछ वीडियो दिल को छू जाते हैं, तो कभी कुछ वेडिंग वीडियो हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो दिल दहला भी देते हैं. ऐसे ही एक वीडियो में देखा जा सकता है कि, डांस फ्लोर पर एक साथ कई लोग ठुमके लगा रहे होते हैं, लेकिन तभी फ्लोर लोगों के भार जमीन में धंस जाता है और देखते ही देखते कई लोग एक साथ जमीन में समाते चले जाते हैं. 

वहीं दूसरी और कैमरामैन इस हादसे को भी रिकॉड कर लेता है, जिसे देखकर कुछ लोगों को गुस्सा आ रहा होता है, तो वहीं कुछ लोगों की हंसी आउट ऑफ कंट्रोल हो जाती है. यही वजह है कि इंटरनेट पर यह पुराना वीडियो बार-बार देखने को मिलता रहता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिस पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wedding Dance Video Viral, Dance Floor Collapsed, Wedding Incidents Video, Shadi Ka Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com