विज्ञापन
This Article is From May 31, 2022

दुल्हन बनकर जैसे ही सामने आई पोती, देखते ही दादी ने लगाया गले और फूट-फूटकर लगीं रोने, Video देख आ जाएंगे आंसू

वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक दादी (Dadi) अपनी पोती (Granddaughter) को दुल्हन (Bride) के आउटफिट में देखकर खुशी के मारे भावुक होकर रोने लगती हैं. ये वीडियो इतना प्यारा है कि इसे देखकर आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे.

दुल्हन बनकर जैसे ही सामने आई पोती, देखते ही दादी ने लगाया गले और फूट-फूटकर लगीं रोने, Video देख आ जाएंगे आंसू
दुल्हन बनकर जैसे ही सामने आई पोती, देखते ही दादी ने लगाया गले

शादी का दिन हर लड़की और लड़के के लिए उसके जीवन का सबसे खास और बड़ा दिन होता है. ये दिन सिर्फ उनके लिए ही नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार के लिए भी बेहद खास दिन होता है. किसी भी परिवार के लिए उनके बच्चों की शादी का दिन काफी भावुक कर देने वाला होता है, जब वो उन्हें दूल्हा या दुल्हन बनते हुए देखते हैं. जैसा कि इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक दादी (Dadi) अपनी पोती (Granddaughter) को दुल्हन (Bride) के आउटफिट में देखकर खुशी के मारे भावुक होकर रोने लगती हैं. ये वीडियो इतना प्यारा है कि इसे देखकर आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे.

वीडियो को मेकअप आर्टिस्ट नूरियात मुआ ने 1 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. इसे अब तक 90 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "दादी का प्यार." जब लड़की अपनी शादी के आउटफिट में सजी हुई होती है, तो वह अपनी दादी से मिलती है, जो उसे देखकर बहुत भावुक हो जाती हैं. जब वह अपनी पोती को देखती है तो वह खुशी से रोने लगती हैं. महिला अपनी दादी को यह कहकर चुप कराती है कि वह बहुत दूर नहीं जा रही है और जब भी वह बुलाएंगी घर आ जाएगी.

देखें Video:

वीडियो को 9 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं क्योंकि वीडियो को लोगों ने पसंद किया और अपनी दादी को भी याद किया, एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "काश मेरे पास उसके जैसी प्यारी दादी होती," दूसरे ने लिखा, "इतना प्यार," "मुझे आंसू आ गए. कुछ ने लिखा, मुझे अपनी दादी की याद आ रही है.”

वीडियो में दिख रही दुल्हन की पहचान पल्लवी तोतलानी के रूप में हुई है. वह अपने इंस्टाग्राम बायो के अनुसार एक फैशन डिजाइनर हैं. महिला और उसकी दादी के बीच इस भावनात्मक पल के बारे में आप क्या सोचते हैं?

देखें VIDEO : माउंट एवरेस्ट फतह कर वायु सेना के विंग कमांडर ने गाया राष्ट्र गान

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dadi Crying After Seeing Granddaughter As Bride, Elderly Woman Crying After Seeing Granddaughter As Bride, Dadi Cute Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com