विज्ञापन
This Article is From May 18, 2021

मुंबई में भारी बारिश में सड़क पर झाड़ू लगा रही थी महिला, आनंद महिंद्रा ने लिखी दिल छू लेने वाली बात - देखें Video

एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जहां मुंबई (Mumbai Rains) में एक महिला भारी बारिश में सड़क पर झाड़ू लगा (Municipal Worker Cleaning Road) रही है. इस वीडियो को बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने ट्विटर पर शेयर किया है.

मुंबई में भारी बारिश में सड़क पर झाड़ू लगा रही थी महिला, आनंद महिंद्रा ने लिखी दिल छू लेने वाली बात - देखें Video
मुंबई में भारी बारिश में सड़क पर झाड़ू लगा रही थी महिला, आनंद महिंद्रा ने कही यह बात - देखें Video

गुजरात (Gujarat) में दो दशक के सबसे भयंकर तूफान चक्रवात ताउते (Cyclone Tauktae) ने सोमवार रात को दस्तक दी. कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और गोवा में तूफान ताउते पहले ही बड़ा नुकसान पहुंचा चुका है. कर्नाटक और महाराष्ट्र में 12 लोगों की मौत भी हुई है. इसी बीच एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जहां मुंबई (Mumbai Rains) में एक महिला भारी बारिश में सड़क पर झाड़ू लगा (Municipal Worker Cleaning Road) रही है. इस वीडियो को बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने ट्विटर पर शेयर किया है. साथ ही उन्होंने दिल छू लेने वाला मैसेज भी लिखा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के सिर पर पन्नी बंधी हुई है और वो सड़क किनारे झाड़ू लगा रही है. भारी बारिश में महिला पेड़ से गिरे पत्तों को सड़क से हटाती दिख रही है. आनंद महिंद्रा ने कहा, 'आज के लिए ये बेहद प्रेरणादायक है, और मैं जानता हूं कि @mybmc इन्हें रेनकोट उपलब्ध कराती है. लेकिन वे एक बार फिर सुनिश्चित कर सकते हैं कि यह सबके पास हैं या नहीं...' 

देखें Video:

इस वीडियो को उन्होंने 17 मई को शेयर किया था, जिसके अब तक लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 6 हजार से ज्यादा लाइक्स और 500 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. कमेंट सेक्शन में लोगों ने ऐसे रिएक्शन्स दिए हैं....

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cyclone Tauktae, Mumbai Rains, Municipal Worker, Viral Video, Cleaning Road, Anand Mahindra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com