विज्ञापन

दिल्ली में फिर बड़ी घटना, कल्याणपुरी में MCD सफाई कर्मचारी की दिनदहाड़े हत्या, ड्यूटी के दौरान हमला

Delhi Crime News: दिल्ली के कल्याणपुरी में MCD के सफाई कर्मचारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. ड्यूटी के दौरान कर्मचारी पर हमला किया गया था, जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

दिल्ली में फिर बड़ी घटना, कल्याणपुरी में MCD सफाई कर्मचारी की दिनदहाड़े हत्या, ड्यूटी के दौरान हमला
दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या
  • दिल्ली के कल्याणपुरी में एमसीडी के सफाई कर्मचारी अनिल की ड्यूटी के दौरान हत्या कर दी गई.
  • गंभीर रूप से घायल अनिल को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया.
  • आरोपी हमलावर घटना के बाद मौके से फरार हो गया, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उसकी तलाश में जुटी है.

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां ड्यूटी के दौरान एमसीडी (MCD) के सफाई कर्मचारी अनिल की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. मामले में पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही वजह सामने आ सकेगी. वहीं वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना से आक्रोशित एमसीडी सफाई कर्मचारियों ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का घेराव कर लिया और धरने पर बैठ गए हैं, जिससे अस्पताल परिसर में तनाव और हंगामे की स्थिति बन गई. 

कल्याणपुरी इलाके में ड्यूटी पर था कर्मचारी 

सफाई कर्मचारी अनिल कल्याणपुरी इलाके में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे, तभी अज्ञात हमलावर ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिए. गंभीर रूप से घायल अनिल को तुरंत पास के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अनिल के दोस्त ने बताया कि वह अपनी ड्यूटी ईमानदारी से कर रहे थे, अचानक उन पर इस तरह जानलेवा हमला कर दिया गया. जब तक हम कुछ समझ पाते हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुका था. हमें जल्द से जल्द न्याय और आरोपी की गिरफ्तारी चाहिए.

ये भी पढे़ंः पूरे पुलिस थाने के लिए लंच का इंतजाम करो... कई सालों से अदालती जंग लड़ रहे थे, दिल्ली हाईकोर्ट का अजब गजब फैसला

पुलिस की कार्रवाई और कर्मचारियों का विरोध

घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी का सुराग लगाया जा सके. घटना से गुस्साए साथी सफाई कर्मचारियों ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और पूरे अस्पताल परिसर को घेरकर धरने पर बैठ गए. कर्मचारियों की मांग है कि आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और मृतक के परिवार को सुरक्षा व मुआवजा दिया जाए। पुलिस अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है.

ये भी पढ़ेंः फायरिंग की कोशिशें नाकाम; टिल्लू-कौशल चौधरी गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार, दिल्ली स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Delhi Crime News, Kalyanpuri East Delhi, Kalyanpuri Police Station, Delhi News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com