विज्ञापन
This Article is From May 16, 2018

VIDEO: ट्रेन की टिकट खरीदने के लिए कौवे ने छीना महिला का क्रेडिट कार्ड

जापान में किशीचो स्टेशन पर एक कौवे ने एक यात्री का क्रेडिट कार्ड छीन लिया और टिकट खरीदने के लिए मशीन में कार्ड डालने की कोशिश करने लगा.

VIDEO: ट्रेन की टिकट खरीदने के लिए कौवे ने छीना महिला का क्रेडिट कार्ड
कौवे ने छीना महिला का क्रेडिट कार्ड.
सोशल मीडिया पर कई ऐसे अजीबोगरीब वीडियो आते हैं जो वायरल हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो आज कल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जानवरों के शैतानियों के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं. एक कौवे का वीडियो भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. जापान में किशीचो स्टेशन पर एक कौवे ने एक यात्री का क्रेडिट कार्ड छीन लिया और टिकट खरीदने के लिए मशीन में कार्ड डालने की कोशिश करने लगा. 

VIDEO: चलती ट्रेन में फिसला बच्ची का पैर, जवान ने कुछ इस तरह बचाई जान

वीडियो में देखा जा सकता है कि मशीन के पास ही कौआ बैठा हुआ है. डर के मारे एक शख्स पीछे खड़ा हुआ था. पास में ही एक महिला ट्रेन टिकट निकाल रही थी. उसी वक्त कौआ उनके पास जाता है और क्रेडिट कार्ड निकाल लेता है. जिसके बाद वो दूसरी मशीन में डालने की कोशिश करने लगता है. काफी कोशिशों के बाद वो कार्ड को छोड़ देता है. लेकिन वो वहीं बैठा रहता है. कौवे को ट्रेन के टिकट की क्या जरूरत वो तो पता नहीं. लेकिन उसकी इस हरकत को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं. 

हवा में टूटी कॉकपिट की खिड़की, बाहर लटक गया को-पायलट, जानिए क्या किया पायलट ने

देखें वीडियो-
   
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crow, Credit Card, Passenger, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com