Snake In Vegetable Market: सोचिए क्या हो जब आप सब्जी मंडी में ढेर के बीच में से सब्जी चुन रहे हो और तभी अचानक एक कोबरा उसमें से फन फैलाकर निकल आए? ऐसा ही कुछ हुआ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में, यहां नेहरू नगर के साप्ताहिक बाजार में करेला चुन रहे एक शख्स के हाथ पर करेलों में छिपे जहरीले कोबरा ने अचानक हमला कर दिया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप में मच गया. वो तो गनीमत रही कि समय पर अस्पताल पहुंचने से शख्स की जान बच गई.
ये भी पढ़ें:-'न टॉयलेट जाएं, न हाथ धोएं और न शॉवर लें...' इस शहर में क्यों जारी हुआ ऐसा अजीब आदेश? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
करेलों के ढेर से निकला जहरीला कोबरा (Toxic Cobra Emerges From Vegetable Heap)
ये दिल दहला देने वाला मामला है नेहरू नगर के गणेश चौक स्थित साप्ताहिक बाजार का, जहां लोग अपनी पसंद की सब्जियां छांट रहे थे, तभी एक शख्स जैसे ही हरे-भरे करेलों के ढेर में हाथ डालकर फ्रेश करेले छांट रहा था, तभी टोकरी के अंदर घात लगाए बैठे कोबरा सांप ने शख्स के बाएं हाथ की उंगली में काट लिया. अचानक कोबरा के किए इस अटैक के बाद चीख-पुकार मच गई.
वहीं दर्द से कराहाते शख्स को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहां समय रहते मिले इलाज के बाद अब शख्स की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. इस खौफनाक मंजर का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर अपनी आपबाती बयां कर रहे हैं.
बारिश में क्यों मंडरा रहा है यह खतरा? (Why Snake Danger Rises In Monsoon)
जानकारों की मानें तो बारिश के दिनों में बिलों में पानी भर जाने के कारण सांप सूखी और ठंडी जगहों की तलाश में बाहर निकलते हैं. खेतों या बगीचों में ये अक्सर सब्जी के बोरों या फिर लकड़ियों या ढेरों में छिप जाते हैं. कभी कभी तो ये जहरीले जीव इंसानी बस्तियों तक पहुंच जाते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते रहे हैं, जिनमें कभी जूते, हेलमेट या फिर बाइक में छिपे सांप देखे गए हैं.
ये भी पढ़ें:-बेबी एलिगेटर का 'डेथ रोल' हुआ वायरल, शिकार दबोचने की कला देख चौंके लोग
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं