विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2022

केयरटेकर को पानी में खींचकर ले गया खतरनाक मगरमच्छ, दूसरे शख्स ने आकर बचाई जान...देखें वीडियो

महिला केयर टेकर को मगरमच्छ पानी में खींंचकर ले गया लेकिन महिला लगातार मगरमच्छ पर हावी थी, जब मगरमच्छ अपने शिकार को छोड़ने का नाम नही ले रहा था, तब महिला की मदद के लिए किसी और को पानी में उतरना पड़ा. इस घटना का वीडियो (Video) अब खूब वायरल हो रहा है.

केयरटेकर को पानी में खींचकर ले गया खतरनाक मगरमच्छ, दूसरे शख्स ने आकर बचाई जान...देखें वीडियो
इस वीडियो को लाइफ एंड नेचर ने शेयर किया है.
नई दिल्ली:

मगरमच्छ कितने खतरनाक होते हैं, इसका अंदाज हम सभी को होगा. इसलिए लोगों को हिदायतें दी जाती है कि हमेशा मगरमच्छ से दूर रहने में ही भलाई है. मगर कुछ एक बार इंसान के साथ ऐसे वाकये घट जाते है, जिन्हें देख कोई भी सहम जाएगा. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को देख लोगों को समझ आ जाएगा कि आखिर हमेशा क्यों मगरमच्छ से दूर रहने के लिए कहा जाता है.

सोशल मीडिया पर इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक महिला केयर टेकर को मगरमच्छ पानी में खींंचकर ले गया लेकिन महिला लगातार मगरमच्छ पर हावी थी, जब मगरमच्छ अपने शिकार को छोड़ने का नाम नही ले रहा था, तब महिला की मदद के लिए किसी और को पानी में उतरना पड़ा. इस घटना का वीडियो लाइफ एंड नेचर ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. जो कि अब खूब वायरल हो रहा है.

यहां देखिए वीडियो-

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जैसे ही पोस्ट किया गया वैसे ही लोग तेजी से अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराने लगे. एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा कि सच में मगरमच्छ से दूर ही रहना चाहिए. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि मगरमच्छ की पकड़ काफी खतरनाक होती है. वो खुशकिस्मत ही होंगे जो मगरमच्छ के जबड़ों में फंस जाने के बाद जिंदा बच निकले.

ये भी पढ़ें: वेडिंग फोटोशूट कराते वक्त कीचड़ में गिरा कपल, फिर सोशल मीडिया पर छा गई खूबसूरत तस्वीरें

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाइफ एंड नेचर ने दो जनवरी को पोस्ट किया था. खबर लिखे जाने तक ही इस वीडियो को 2 हजार के आसपास व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ ही कई लोगों ने इस वीडियो को अपने-अपने सोशल मीडिया अकांउट से भी शेयर किया है. लाइफ एंड नेचर अक्सर अपने पेज पर जानवरों से जुड़े वीडियोज शेयर करता रहता है, जो कि खूब वायरल होते हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crocodile Dragged The Handler, Trending Video, Viral Video, Crocodile Viral Video, Offbeat News, Crocodile Dragged The Caretaker, Wild Animal, Wild Animal Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com