Train Cow Accident Video: सावन के पावन महीने में जब हर तरफ भक्ति का माहौल है, तब उत्तर प्रदेश के पलिया अटरिया रेलवे क्रॉसिंग से एक ऐसा नजारा सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, रेलवे फाटक बंद होने के बाद भी एक गाय अचानक पटरी पर आ गई. ठीक उसी वक्त वहां से तेज रफ्तार ट्रेन गुजर रही थी, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की सांसें थम गईं.
ये भी पढ़ें:-कांवड़ यात्रा में उतरी विशाल शिव प्रतिमा, नजारा देख झूम उठे श्रद्धालु, सोशल मीडिया पर वायरल हुई भव्य झांकी
रेलवे ट्रैक पर तेज रफ्तार ट्रेन के सामने आई गाय (Cow Saved From Train)
वायरल हो रहे इस चौंका देने वाले वीडियो में आप देख सकते है कि, जैसे ही ट्रेन क्रासिंग से गुजरी गाय का पिछला हिस्सा ट्रेन के इंजन या डिब्बे से टकरा गया. टक्कर इतनी पास से थी कि लोगों को लगा कि कोई अनहोनी हो चुकी है, लेकिन जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी, गाय बिना किसी गंभीर चोट के अपने पैरों पर उठ खड़ी हुई और आराम से साइड में निकल गई. इस दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोगों और बाइक सवारों ने इस पूरे वाकये को अपने मोबाइल में कैद कर लिया. वीडियो बना रहे शख्स ने बताया कि, 'सावन के पहले सोमवार को भोलेनाथ की ही कृपा थी, जो गाय इतने बड़े हादसे के बाद भी बाल-बाल बच गई.' वहीं लोग भी इस घटना को किसी 'चमत्कार' से कम नहीं मान रहे हैं.
ट्रेन से टकराने के बाद भी बाल-बाल बची गाय (Public Reaction Viral)
इंटरनेट पर ये वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो 'arvind714yadav' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 7 लाख 35 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो को खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. वहीं लोग कमेंट्स में हर हर महादेव लिखकर भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं. वीडियो देख चुके कई यूजर्स का कहना है कि, 'जहां डॉक्टर या टेक्निक फेल हो जाती है, वहां भगवान की कृपा काम करती है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं