घरों में कोल्ड ड्रिंक लाकर पीने का शौक तो सभी का होता है. लोग दुकान से कोल्ड ड्रिंक लाते हैं और घर में परिवार के साथ बैठकर आराम से पीते हैं. कई लोग ऐसे होते हैं जो कोल्ड ड्रिंक खत्म होने के बाद बोतल को कूड़ेदान में फेंक देते हैं. लेकिन अगर आप DIY क्राफ्ट पसंद करते हैं तो यही खाली बोतल आपके घर की खूबसूरत सजावट का हिस्सा बन सकती है. थोड़ी सी मेहनत कर आप घर पर ही एक आकर्षक DIY Decorative Umbrella तैयार कर सकते हैं. आइए जानें कैसे तैयार करें DIY Decorative Umbrella.
किन चीजों की होगी जरूरत
जानकारी के अनुसार, सबसे पहले मिनी डेकोरेटिव अंब्रेला को बनाने के लिए आपको एक खाली प्लास्टिक की कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेनी होगी. इसके साथ तेज कैंची या कटर, पेन की खाली रिफिल या पतली लकड़ी की डंडी, ग्लू या सेलो टेप की जरूरत होगी.
सबसे पहले बोतल करें तैयार
आप Decorative Umbrella बनाने के लिए सबसे पहले प्लास्टिक की बोतल को अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सूखा लें. इससे उस पर लगी धूल या चिपचिपाहट हट जाएगी और काम करना आसान होगा.
यह भी पढ़ें: Lizard Repellent Plants: घर में छिपकलियों का आतंक है? बालकनी में लगा दें ये 5 पौधे, आसपास भी नहीं फटकेंगी
छतरी का ऐसे बनाएं आकार
इसके अलावा, आप बोतल के बीच वाले हिस्से से प्लास्टिक काटें और एक कागज की मतद से छतरी के तिकोने हिस्सों के आकार में तैयार करें. पहले कागज का डिजाइन तैयार करें फिर उस कागज को प्लास्टिक पर रखकर कॉपोर्ल काटें. ऐसे ही छतरी के सभी तिकोने हिस्सों के आकार में तैयार करें. सभी टुकड़ों को जोड़कर गोल और हल्का ढलान वाला आकार दें. ताकि वह असली छतरी जैसा दिखाई दे.
डंडी लगाकर दें फाइनल लुक
बता दें कि छतरी के बीच में एक छोटा छेद करें. इसमें आप एक सामान्य साइज का बिजली के तार का छोटा सो टुकड़ा ले लें. इसको आप छतरी में ग्लू और टेप से अच्छी तरह फिक्स कर दें. अगर आप चाहे तो जिस तरह की छतरी है आप उसकी तरह का कलर इसके हैंडल पर कर सकते हैं. इसके बाद आप इसको सजाने के लिए ग्लिटर, स्टोन या रिबन आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं