विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2018

VIDEO: सुपरमार्केट में अचानक आ गया घड़ियाल, कार के नीचे दिखा तो लोग रह गए हैरान

सुपरमार्केट की पार्किंग में जैसे ही लोगों ने घड़ियाल को देखा तो हैरान रह गए. ये वीडियो सरासोटा काउंटी पुलिस ऑफिस ने फेसबुक पर पोस्ट किया है.

VIDEO: सुपरमार्केट में अचानक आ गया घड़ियाल, कार के नीचे दिखा तो लोग रह गए हैरान
सुपरमार्केट की पार्किंग में अचानक आ गया घड़ियाल.
  • सुपरमार्केट की पार्किंग में अचानक आ गया घड़ियाल.
  • पार्किंग में कार के नीचे बैठा हुआ था घड़ियाल.
  • ये वीडियो सरासोटा काउंटी पुलिस ऑफिस ने फेसबुक पर पोस्ट किया है.
नई दिल्ली: सुपरमार्केट की पार्किंग में जैसे ही लोगों ने घड़ियाल को देखा तो हैरान रह गए. ये वीडियो सरासोटा काउंटी पुलिस ऑफिस ने फेसबुक पर पोस्ट किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ बहादुर ऑफिसर ने घड़ियाल को पकड़ लेते हैं और शहर से दूर ले जाते हैं.

Gevora Hotel: सोने के दरवाजे से लेकर पूल बार तक, ये है दुनिया का सबसे ऊंचा होटल

वीडियो शेयर कर लिखा है- 'फ्रूटविले रोड पर विनडिक्सी पार्किंग में घड़ियाल मिला.' घड़ियाल पार्किंग लॉट में एसयूवी कार के नीचे बैठा था. वहां से ग्रॉसरी शॉप पास में ही थी. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार में एक शख्स बैठा हुआ है और पुलिस ऑफिसर घड़ियाल को पकड़ रहे हैं. शुरुआत में घड़ियाल ने बच निकलने की कोशिश की लेकिन जैसे ही पुलिस ऑफिसर की पकड़ में आ गया तो वो कुछ नहीं कर सका. जिसके बाद ऑफिसर उसे पुलिस कार में डालकर ले जाते हैं. उसे काउंटी के बाहर नदी में छोड़ दिया गया है. 

इलाज के लिए पसंदीदा देश बन गया भारत, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से भी आ रहे मरीज

देखें वीडियो- 



इस वीडियो को 3 हजार से ज्यादा रिएक्शन मिल चुके हैं और 2 हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा-' हम शुक्रवार को ही इस पार्किंग में थे. डर के मारे मुझे भी कार के नीचे देखना पड़ रहा है.'
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alligator, Supermarket, Supermarket Parking, Florida
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com