विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2013

महिला के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक को ट्रेन से फेंका

बुधवार सुबह वह युवक बेहोशी की हालत में मिला और उसके दोनों हाथ कटे हुए थे। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
त्रिसूर: चलती ट्रेन में एक महिला के साथ अभद्रता कर रहे युवकों को रोकने वाले पुरुष को ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया, जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि महिला के साथ अभद्रता करने वाले लोग नशे की हालत में थे।

बुधवार सुबह वह युवक बेहोशी की हालत में मिला और उसके दोनों हाथ कटे हुए थे। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, इडुक्की जिले का रहने वाला पीड़ित मालाबार एक्सप्रेस में सफर कर मेंगलूर के पास मूकंभिका मंदिर जा रहा था। इसी रेलगाड़ी में से उसे बाहर फेंक दिया गया। उसके होश में आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का पता लग पाया।

उसने परेशान की जा रही महिला की मदद करने की कोशिश की थी, जिसके बाद महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहे लोगों ने उसे धक्का देकर बाहर फेंक दिया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
युवक को ट्रेन से फेंका, ट्रेन से फेंका, महिला से छेड़छाड़, Man Thrown Out Of Moving Train, Women Molested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com