विज्ञापन
This Article is From May 09, 2019

जिंदा ऑक्टोपस खा रही थी महिला, जैसे ही लिया मुंह में तो पकड़ ली नाक और... देखें वायरल VIDEO

चीन (China) की एक ब्‍लॉगर (Chinese Blogger) का उस वक्‍त डर के मारे बुरा हाल हो गया जब उसके भोजन ने उस पर हमला कर दिया और चेहरे को नोंचना शुरू कर दिया.

Also Read in
जिंदा ऑक्टोपस खा रही थी महिला, जैसे ही लिया मुंह में तो पकड़ ली नाक और... देखें वायरल VIDEO

चीन (China) की एक ब्‍लॉगर (Chinese Blogger) का उस वक्‍त डर के मारे बुरा हाल हो गया जब उसके भोजन ने उस पर हमला कर दिया और चेहरे को नोंचना शुरू कर दिया. घटना का वीडियो वायरल (Viral Video) हो गया है. वीडियो के मुताबिक एक महिला लाइवस्‍ट्रीम करते हुए जिंदा ऑक्‍टोपस (Octopus) खाने की कोशिश कर रही थी. लेकिन उसकी क‍िस्‍मत खराब थी और ऑक्‍टोपस (Octopus) ने उसके चेहरे पर हमला कर दिया. वीडियो देखकर आपको अंदाजा हो जाएगा कि ऑक्‍टोपस (Octopus) ने महिला के चेहरे को इतनी ज़ोर से खींचा कि वो दर्द से तड़प उठी. 

रिजल्ट आने से पहले लड़की ने कर लिया सुसाइड, कागज पर लिखा- 'मैं जा रही हूं मम्मी, आप लोग...'

Daily Mail की खबर के मुताबिक, महिला अपने चेहरे से ऑक्‍टोपस को हटाते की कोशिश करते हुए हुए दर्द से चीख रही थी. आखिर में महिला ने ऑक्‍टोपस को बहुत दम लगाकर खुद से हटा तो लिया, लेकिन इस दौरान उसकी आंख का निचला हिस्‍सा भी खिंच गया. 

शादी के बाद दुल्हन को उठा ले गया था बॉयफ्रेंड, पुलिस ने पकड़ा तो लड़की बोली- 'पति के साथ रहना है...'

देखें VIDEO:

आपको बता दें कि महिला एक ब्‍लॉगर है जो चीन की फोटो शेयरिंग ऐप्‍प Kuaishou पर लाइवस्‍ट्रीम कर रही थी. हालांकि इस हादसे के बाद से साफ है कि अब महिला फिर से जल्‍दीबाजी में इस तरह जिंदा ऑक्‍टोपस को खाने की कोशिश नहीं करेगी. डेली मेल के मुताबिक, इस हादसे में महिला का गाल भी चोटिल हो गया. 

भारत में आई Rooh Afza की कमी, 'हमदर्द' पाकिस्तान ने कहा- 'यहां से भिजवा दें...'

गौरतलब है कि ऑक्‍टोपस टेंटेकल (अवृंत चूषक) के जरिए अपना बचाव या शिकार करता है.

इस वीडियो को सबसे पहले चीन की सोशल मीडिया साइट Weibo पर शेयर किया गया था जो देखते ही देखते वायरल हो गया. इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. कई लोगों ने जिंदा ऑक्‍टोपस खाने की कोशिश करने के लिए महिला की आलोचना की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China, Octopus, Blogger
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com